फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sisters tie the thread of love on brothers' wrists

Bijnor News: बिजनौर-बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का धागा

Thu, 31 Aug 2023 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sisters tie the thread of love on brothers' wrists
- राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को दिए उपहार
विज्ञापन

- जिले में रही रक्षाबंधन पर्व की धूम, घरों में छाई रहीं खुशियां

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्यार का धागा बांध कर रक्षा का वचन लिया। साथ ही भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने उपहार दिए। इस मौके पर घरों में खुशियां छाई रही। मिठाइयों की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।
नूरपुर क्षेत्र में भी बहनों ने परंपरागत ढंग से भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी। भाई की कलाई पर रेशम की डोरी बांधकर रिश्ते को और मजबूत किया। बहनों ने कहा कि प्रेम सभी अशुभ नक्षत्रों को शुभ कर देता है। मिठाई खिलाकर बहनों ने जहां बड़े भाइयों से आशीर्वाद लिया वहीं छोटों को आशीर्वाद दिया। उधर, अफजलगढ़, रेहड़ नगर, नगीना, हल्दौर, नहटौर क्षेत्र में रक्षाबंधन की वजह से सड़कों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

मुस्लिम भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
बढ़ापुर में हिंदू बहन ने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधी। शालिनी जोशी ने एहसन रजा और उसके चचेरे भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद भाइयों ने भी शालिनी जोशी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
शिवाला कलां के गांव फीना में चौहान बिरादरी में वत्स गोत्र के कुछ परिवारों ने रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया। गांव के ये परिवार दशहरा भी नहीं मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed