फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sister's refusal to go to her parents' house, angry brother climbs on overhead tank

Bijnor News: बहन का मायके जाने से इनकार नाराज भाई ओवरहेड टैंक पर चढ़ा

Thu, 05 Dec 2024 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sister's refusal to go to her parents' house, angry brother climbs on overhead tank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। समाज के लोगों के साथ बहन को ससुराल से मायके ले जाने पहुंचे उसके भाई की जीजा से कहासुनी हो गई। युवती ने भी मायके जाने से इनकार कर दिया। इस पर युवक ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाया। बाद में बहन को साथ भेजने की सहमति पर ही वह टंकी से नीचे उतरा।
ताजपुर निवासी एक युवक का धामपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह हुआ था। युवती का भाई इस प्रेम विवाह से नाराज था। इसे लेकर कई बार उसकी अपने बहनोई से कहासुनी भी हुई। इसलिए युवक ने अपनी पत्नी को उसके मायके नहीं भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को युवती के पिता और भाई समाज के कुछ व्यक्तियों को लेकर उसकी ससुराल ताजपुर आ गए। उन्होंने युवती को अपने साथ चलने को कहा। युवक ने पत्नी को मायके भेजने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने भी अपने पिता और भाई के साथ जाने से इंकार करते हुए कहा कि वह अपनी ससुराल में खुश है। इसे युवती के भाई और पति में कुछ कहासुनी भी हो गई। विवाद बढ़ा तो युवती का भाई पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बहन को साथ भेजने की सहमति पर वह टंकी से नीचे उतरा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed