{"_id":"5be5d2acbdec2204de741040","slug":"sisters-did-mangal-tilak-brothers-gifted-gifts-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने किया मंगल तिलक, भाइयों ने भ्ांेट किए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने किया मंगल तिलक, भाइयों ने भ्ांेट किए उपहार
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाई दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भाई बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक भैया दूज त्योहार को जिले भर में श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को मंगल तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देने के साथ उन्हें उपहार भेंट किए।
प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज को मनाने के लिए बहन भाइयों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए मायके पहुंचीं। कुछ भाई अपनी बहनों से तिलक कराने के लिए उनके घर गए। शुक्रवार को सुबह से ही भाई बहनों का एक दूसरे के घरों में आना जाना लगा रहा।
मान्यता है कि इस दिन भाई-बहन को साथ-साथ यमुना स्नान करना, तिलक लगवाना, बहन के घर जाकर भोजन करना अति शुभ और विशेष फलदायी होता है। इस दिन बहन भाई की दीर्घायु होने के लिए पूजा करती हैं और अपने सुहाग की सलामती के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती हैं। इसी दिन सूर्य की पुत्री यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन कराया था। इसलिए इस त्योहार को यम द्वितीया या भैया दूज कहते हैं। भैया दूज पर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर भीड़ रही। इस दौरान डग्गामार वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूलकर खूब चांदी काटी। जल्दी पहुंचने के लिए महिलाओं ने डग्गामार वाहन चालकों को मनमाना किराया दिया। निजी वाहनों से भी भाई बहन एक-दूसरे के घर पहुंचे।
विज्ञापन
रोडवेज और निजी बसों में रही भीड़, सीट के लिए रही मारामारी
नगीना/हल्दौर/नूरपुर। क्षेत्र में भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर शुभ तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए सौभाग्य के प्रतीक गोले भेंट किए। मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। रोडवेज व प्राइवेट बसों में भारी भीड़ रही। इस दौरान बहनों को भाइयों के घर जाने के लिए भारी जाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने कई स्थानों पर रूट डायवर्ट कर जाम खुलवाया। वहीं, हल्दौर के क्षेत्र में भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना करते हुए भाई का तिलक होने तक उपवास रखा। माही धीमान, कंचन शर्मा, सीमा, शीतल, मंजू आदि बहनों ने अपने भाईयों का माथे पर रोली का तिलक लगाया और गोला आदि देकर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। ग्राम अम्हेड़ा, पावटी, पैजनियां, खासपुरा, नांगलजट, बिसाठ, लाडनपुर, कूकड़ा इस्लामपुर, नवादा तुल्ला का आदि गावों में भैया दूज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं, नूरपुर में भाई बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रोडवेज बसों के अलावा बहनों ने भाइयों को तिलक करने जाने के लिए डग्गामार वाहनों का भी सहारा लिया।
तिलक लगाकर की भाई के दीर्घायु होने की कामना
अफजलगढ़ में। नगर व क्षेत्र में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को बहनों ने मिठाई रोली अक्षत लेकर भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु व यशस्वी होने की मंगल कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की जीवन भर रक्षा का संकल्प लेकर उन्हें उपहार दिए। इस दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा ,तिराहे पर भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, धामपुर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन को भैया दूज या यम द्वितीया का त्योहार मनाया जाता है। भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को अपने घर आमंत्रित करती है।
अतिरिक्त बसों की व्यवस्था न होने से परेशान रहीं बहनें
धामपुर में भैया दूज पर बहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धामपुर के रोडवेज बस डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई थी। नगीना चौराहे पर भारी जाम रहा है। कई कई घंटों तक यात्री वाहनों को लिए जाम में फंसे रहे। पुलिस की ओर से जाम से निपटने को कोई बेहतर प्रयास नहीं किया। शुक्रवार को सुबह से ही भैया दूज पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कारण जाम में वाहन फंसे रहे। वाहनों में यात्रा कर रही पूनम, नीलम, सरोज, नेहा आदि का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगीना चौक पर गड्ढों के होने से कई बाइक सवार गिर कर चोटिल हो गए। गणेेश चौथ समिति के संरक्षक विजय जैन का कहना है कि वह कई बार गड्ढों की भरपाई की मांग कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भैया दूज के मौके पर प्राइवेट वाहनों में एक दूसरे से आगे निकालने के चक्कर में होड़ लगी रही। कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि उनके स्तर से सभी जाम वाले स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया था।
भाई दूज पर डग्गामार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया, परेशान रहे यात्री
नजीबाबाद में भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य प्राइवेट स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, यात्रियों से डग्गामार वाहनों ने निर्धारित किराय से अधिक किराया वसूला। भाई दूज के पर्व पर बहनों ने मिष्ठान के प्रतिष्ठानों से जमकर खरीदारी की। बाजारों में खरीदारी से बाजार दीपावली के बाद एक फिर गुलजार रहे। भैयादूज पर बहनों की आवाजाही से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर खासी भीड़ रही। वहीं नजीबाबाद-हरिद्वार, नजीबाबाद-कोटद्वार व नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर संचालित डग्गामार वाहनों ने यात्रियों से निर्धारित किराय से अधिक किराया वसूल किया। किराया को लेकर कुछ यात्रियों और डग्गामार वाहन चालक के बीच नोंक झोक भी हुई।
मनपसंद उपहार न मिलने पर बहनों ने भाई का सिर फोड़ा
हल्दौर में भाई दूज पर मनपसंद उपहार न मिलने पर बहनों ने भाई का सिर फोड़ दिया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला खेड़ा निवासी सरदार नरेंद्र सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की गुजर बसर करता है। मोहल्ले वालों के अनुसार नरेंद्र शुक्रवार को जंगल से लकड़ी बीन कर लाया था। वह बाजार में लकड़ियां बेचने गया था। लकड़ी की बिक्री से मिले पैसों से उसने बहनों को देने के लिए उपहार व घरेलू सामान खरीदा। इसके बाद वह भैया दूज के पर्व पर अपनी बहनों के घर पहुंचा और तिलक कराया। आरोप है कि मनपसंद उपहार लेने के लिए उसका अपनी बहनों से विवाद हो गया था। आरोप है िक इस दौरान दोनों बहनों ने अपने भाई के सिर पर डंडे से हमला करके उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद घर में चीखपुकार मच गई। युवक लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
वहीं, मोहल्ले वासियों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी है और आए दिन अपनी बहनों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। थाना प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।