फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SIR: Most voters will be deleted from posh colonies of the city.

Bijnor News: वरिष्ठता सूची से गायब हो गए सैकड़ों शिक्षकों के नाम

Thu, 25 Dec 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
SIR: Most voters will be deleted from posh colonies of the city.
बिजनौर। जिले में तैयार हुई परिषदीय स्कूलों की वरिष्ठता सूची में खामियों का अंबार है। सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों के नाम इसमें शामिल नहीं किए गए। कोतवाली ब्लॉक में तो कई स्कूल ऐसे हैं, जिनका नाम ही सूची में नहीं है। इन गलतियों को दूर कराने के लिए शिक्षकों से बृहस्पतिवार तक आपत्तियां मांगीं गईं हैं। बुधवाम्को जिले में 6829 परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की गई। इस सूची में नूरपुर ब्लॉक के यूपीएस धारूपुर के उदयराज सिंह सबसे वरिष्ठ और मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के काजीवाला में तैनात रविता कुमारी सबसे कनिष्ठ शिक्षक हैं। आलम यह है कि सैकड़ों शिक्षकों का इस सूची में नाम नहीं हैं। कई स्कूल ऐसे हैं जिनके किसी भी शिक्षक को सूची में शामिल नहीं किया गया। सूची जारी होने के बाद शिक्षकों में खलबली मच गई। वे अपने नाम सूची में न देखकर परेशान हो गए और इसके लिए ब्लॉक संसाधन कार्यालय पर संपर्क करने लगे।
विज्ञापन

बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। यदि सूची में कुछ शिक्षक रह गए हैं, तो उन्हें शामिल करने के लिए दो दिन दिए गए हैं। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि जो शिक्षक वरिष्ठता सूची में शामिल होने से छूट गए हैं, तो उन्हें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed