फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Single window system will be established to promote tourism

Bijnor News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित होगा सिंगल विंडो सिस्टम

Fri, 13 Jan 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 13 Jan 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Single window system will be established to promote tourism
- नई पर्यटन नीति पर आयोजित हुई कार्यशाला
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने उद्यमियों से सहयोग मांगा। जिन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने की घोषणा की गई। वहीं अनुदान और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में नई पर्यटन नीति 2022 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि उद्यमी ऑनलाइन एमओयू हस्ताक्षर कर नई पर्यटन नीति का लाभ उठा सकते हैं। पर्यटन के क्षेत्र में प्रोजेक्ट लगाने पर 25 से 30 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वहीं भूमि खरीदने पर स्टांप ड्यूटी की छूट, भू उपयोग परिवर्तन शुल्क एवं विकास शुल्क से पूरी छूट मिलने का प्राविधान है। स्किल डेवलपमेंट, रोजगार की व्यवस्था, इनोवेशन आदि करने पर भी काफी छूट मिलेगी।
विज्ञापन

डीएम ने उद्यमियों से कहा कि वह आगे बढ़े, शासन व प्रशासन आपके साथ खड़ा है। समय के साथ नहीं चलेंगे तो पीछे रह जाएंगे। अमानगढ़, बैराज आदि विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कार्य हो सकेगा। लखनऊ से विशेष सचिव पर्यटन ने कहा कि बिजनौर एक नई कारपोरेट का गेट बनकर उभर रहा है। उन्होने बताया कि 10 लाख से 500 करोड़ तक के प्रोजेक्ट पर अनुदान की व्यवस्था है, अधिकतम अनुदान 40 करोड़ तक का है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि नई पर्यटन नीति में 33 सेक्टर है। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि बिजनौर संभावनाओं से भरा शहर है। पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि होटल, रिजार्ट, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस सेंटर, योग केंद्र, थीम पार्क, एम्युजमेंट पार्क, ढाबा, रेस्टोरेंट, मेरिज हॉल, वे-साइड एमेनेटीज,पर्यटन शैक्षिक संस्थान, हैरिटेज होटल, हैरिटेज होम स्टे, फार्म स्टे, एग्री प्रोजेक्ट आदि में निवेश किया जा सकता है। इस दौरान उद्यमियों में आईआईए चैप्टर के चेयरमैन सौरव माथुर, अमित कुमार गोयल, विनय चौहान, जुगनू चौधरी, ऋषभ देव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed