फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   single use plastic will be bold on the pitch of awareness

जागरूकता की पिच पर बोल्ड होगी सिंगल यूज प्लास्टिक

Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
single use plastic will be bold on the pitch of awareness
बिजनौर । जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पहले से ही प्रतिबंध है। इसके बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। प्रतिबंध के आदेश को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए नगरों में वृहद जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 29 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को बताया कि वर्ष 2022 में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना है। इसी उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम 2021 को अधिसूचित कर दिया गया। बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा नगर विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 29 जून से 03 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नगर निकाय नोडल संस्था होंगी। निकाय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपनी- अपनी निकायों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किये जाने के लिए व्यापक प्रचार कराएं। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक मिलती है, तो नियमानुसार शमन की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी उप्र प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड बिजनौर आशुतोष चौहान, कमांडेंट एनसीसी सचिन शर्मा, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए जयकरन यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed