फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Since morning, thick fog, drizzle increased cold

सुबह से छाया घना कोहरा, हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Since morning, thick fog, drizzle increased cold
सुबह से छाया घना कोहरा, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इससे मौसम में ठंडक बरकरार रही। दोपहर में करीब एक बजे हल्की धूप निकली। इससे कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिली। करीब एक घंटे तक धूप निकलने के बाद फिर से बादल छा गए। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंड और बढ़ गई। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सुबह के समय आर्द्रता 97 प्रतिशत और दोपहर में यह घटकर 93 फीसदी पर पहुंच गई। करीब साढ़े छह बजे कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश रुक गई।

लगातार एक माह से सर्दी का सितम जारी है। सोमवार की सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा और गलन भरी ठंड बरकरार रही। दोपहर करीब एक बजे धूप निकली तो लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। करीब एक घंटे बाद सूर्य देव फिर से बादलों में छिप गए। इसके बाद फिर धूप नहीं निकली। लोग धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। इसके बाद शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए पर्याप्त अलाव आदि का सहारा लिया। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय आर्द्रता 97 प्रतिशत और दोपहर में यह घटकर 93 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed