फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Silt will be removed to reduce flood pressure on the embankment of Bijnor Barrage.

Bijnor News: बिजनौर बैराज के तटबंध पर बाढ़ का दवाब कम करने के लिए निकाली जाएगी सिल्ट

Thu, 19 Feb 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Silt will be removed to reduce flood pressure on the embankment of Bijnor Barrage.
बिजनौर में गंगा बैराज पर निरीक्षण करती आईआईटी कानपुर की टीम। स्रोत विभाग
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज का रावली तटबंध इस बरसात में टूटने से बाल-बाल बचा। जिसे बचाने के लिए पूरा अमला दिन रात जुटा रहा। अबकी बार तटबंध पर खतरा नहीं मंडराने पाए, इसलिए गंगा में सिल्ट सफाई कराई जानी है। इसके लिए आईआईटी कानपुर और बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बिजनौर में निरीक्षण टीम के साथ पहुंचे बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड कानपुर के अधिशासी अभियंता प्रणव सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से बैराज के पास गंगा में सिल्ट जमा हो चुकी है, जिस कारण गंगा की धारा बीच में बहने के बजाए रावली तटबंध से सटकर बाई ओर बह रही है। धारा को बैराज के ठीक सामने बहना चाहिए था, मगर अब बहाव का क्षेत्रफल कम हो गया है। यही कारण है कि रावली तटबंध के सटकर पानी बहता है। जिसके चलते ही बाढ़ में तटबंध को खतरा हो गया था। ऐसे में बैराज के अपस्ट्रीम में सिल्ट सफाई होना जरुरी है। जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भी भेजा जा चुका है। सिल्ट सफाई पर करीब 11 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही ड्रेजिंग मशीन से सिल्ट हटाकर दूसरी जगह डाली जाएगी। निरीक्षण के दौरान आईआईटी कानपुर आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम भी शामिल रही। निरीक्षण करने के लिए पहुंचे क्लीन गंगा के निदेशक विनोद तारे ने सिल्ट सफाई के संबंध में सुझाव दिए। निरीक्षण के बाद सिंचाई विभाग के अभियंताओं और आईआईटी कानपुर की टीम ने डीएम बिजनौर को भी कार्ययोजना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed