फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Silent performance of parents on arbitrary fee collection

मनमानी फीस वसूली पर अभिभावकों का मौन प्रदर्शन

Mon, 08 Mar 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Silent performance of parents on arbitrary fee collection
नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अभिभावक वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
मनमानी फीस वसूली पर अभिभावकों का मौन प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। अभिभावक वेलफेयर सोसायटी ने फीस जमा कराने के विद्यार्थियों और अभिभावकों पर दबाव बनाने के विरोध में मौन जुलूस निकाला। एसडीएम और विधायक को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।

सोसायटी के अध्यक्ष पंकज विश्नोई, महासचिव श्रवण राजपूत, हरिशंकर प्रजापति, मनीष जैन, आफताब अहमद, रचना शर्मा के नेतृत्व में सोसायटी पदाधिकारियों और अभिभावकों ने रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर परिसर से मौन जुलूस निकाला। हाथों में तख्ती लिए प्रदर्शनकारियों ने कोरोना काल में शिक्षण कार्य प्रभावित होने के बावजूद फीस जमा कराने का दबाव बनाने, विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने सहित विभिन्न रूपों में प्रताड़ित करने पर रोष व्यक्त किया गया। तहसील पहुंचकर एसडीएम बृजेश सिंह और विधायक हाजी तसलीम अहमद के आवास पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरिता कश्यप, ऊषा देवी, कुलदीप विश्नोई, रचना शर्मा, अनिल बाधवा, अशोक शर्मा, मरगूब आलम, सुभाष कुमार, अमित गुप्ता, विकास गुप्ता, नितिन सरीन, विजय कुमार वर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed