फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikandarpur village has been craving for pure drinking water for one and a half years.

Bijnor News: डेढ़ साल से शुद्ध पेयजल को तरस रहा गांव सिकंदरपुर बसी

Sat, 30 May 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sikandarpur village has been craving for pure drinking water for one and a half years.
नजीबाबाद। तहसील की ग्राम पंचायत गांगूवाला उर्फ सिकंदरपुर बसी में करीब 2500 मतदाता हैं। बुंदकी मार्ग पर गांगन नदी के किनारे ऊंचाई पर बसे इस गांव में वाटर लेवल बहुत गहरा है। यहां सरकारी तो दूर, निजी हैंडपंप भी गिनती के हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए करीब डेढ़ दशक पहले शासन ने ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था, जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा। लेकिन पिछले डेढ़ साल से ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति ठप है। अचानक टैंक का बोरिंग फेल हो गया। गर्मी में पेयजल संकट और गहरा गया है और ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


गांव में गिनती के हैंडपंप
ग्रामीण श्रवण कुमार ने बताया कि पहले हर घर में सरकारी टंकी से जलापूर्ति होती थी। टंकी बनने से पहले गांव में सरकारी व निजी हैंडपंप गिनती के थे, जिनका पानी शुद्ध भी नहीं था। ग्रामीणों की मांग पर शासन ने डेढ़ दशक पहले टंकी बनवाई थी, जिसके बाद घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचने लगा था।
विज्ञापन


प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान
मास्टर शिव कुमार जोशी ने बताया कि पहले टंकी की विद्युत मोटर में तकनीकी खराबी आने पर ग्राम पंचायत स्तर पर ही दुरुस्त कराकर जलापूर्ति बहाल हो जाती थी। लेकिन अब लंबे समय से टंकी बंद है। लोग पेयजल को तरस रहे हैं, मगर प्रशासन का टंकी दुरुस्त कराने पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी हैंडपंप पर खर्च अधिक
ग्रामीण अशोक पाल ने बताया कि टंकी बंद होने से मजबूरी में निजी हैंडपंप लगवाने पड़ रहे हैं लेकिन वाटर लेवल 170 से 250 फीट गहरा होने के कारण एक हैंडपंप पर 25-30 हजार रुपये तक खर्च आता है। गरीब आदमी इतना बोझ नहीं उठा सकता। ग्रामीण पेयजल के लिए भटक रहे हैं।

जल निगम को किया हैंडओवर
ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पहले मोटर में खराबी आने पर एक-दो दिन में ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारू करा दी जाती थी लेकिन बोरिंग फेल होने के बाद ग्राम पंचायत ने टंकी को फिर से जल निगम को हैंडओवर कर दिया है।


उधर, जल निगम के जेई अजय कुमार ने बताया कि ओवरहेड टैंक को दुरुस्त कराने की कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। अनुमति मिलते ही रिबोर व टंकी की मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed