फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Siddhi, Preeti and Ayushman Yoga being made on Sakat Chauth

Bijnor News: सकट चौथ पर बन रहा सिद्धि, प्रीति और आयुष्मान योग

Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Siddhi, Preeti and Ayushman Yoga being made on Sakat Chauth
पंडित ललित शर्मा। - फोटो : BIJNOR
सकट चौथ पर बन रहा सिद्धि, प्रीति और आयुष्मान योग
विज्ञापन

बिजनौर। माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को माताएं संतान की लंबी आयु की कामना के लिए सकट चौथ का व्रत रखेंगी। इस बार सकट चौथ का व्रत 10 जनवरी को रखा जाएगा। इस साल सकट चौथ पर सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहे हैं। कई साल बाद यह योग बन रहा है, जो बहुत ही लाभकारी है।
सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से भी जाना जाता है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान निरोगी दीर्घायु और सुख समृद्धि से परिपूर्ण होती है। सकट चौथ पर भगवान गणेश की उपासना से सारे संकट दूर हो जाते हैं। सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया चतुर्थी तिथि 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12:09 बजे प्रारंभ हो रही है, जो 11 जनवरी 2023 को दोपहर 2:31 पर समाप्त होगी। इस दिन प्रीति योग सुबह से लेकर 11:19 तक रहेगा। उसके बाद आयुष्मान योग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से सुबह 9:01 तक रहेगा चंद्रोदय का समय रात्रि 8:36 है।
विज्ञापन

सकट चौथ पर करें ये काम
सकट चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। विघ्नों को हरने वाले भगवान गणेश के मंत्र ओम गणपतेय नम: का जाप करना चाहिए। संतान की लंबी आयु के लिए सकट चौथ व्रत की कथा सुनें। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed