फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shumaela did MBBS first, now she has achieved success in UPSC

शुमाएला ने पहले एमबीबीएस किया, अब यूपीएससी में हासिल की सफलता

Tue, 31 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shumaela did MBBS first, now she has achieved success in UPSC
स्योहारा क्षेत्र के कस्बा सहसपुर की डॉ. शुमाएला चौधरी। - फोटो : BIJNOR
शुमाएला ने पहले एमबीबीएस किया, अब यूपीएससी में हासिल की सफलता
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के कस्बा सहसपुर निवासी स्व. किफायतुल्लाह चौधरी की पुत्री डॉ. शुमाएला चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में 368 वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
शुमाएला ने 10वीं की परीक्षा सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर से 89.56 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। 12वीं की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय नई दिल्ली से 83 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की, लेकिन उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था। उन्होंने तीन साल तक तैयारी की और यूपीएससी परीक्षा में 368 वीं रैंक प्राप्त की। अभी वह दिल्ली में रह रही हैं। उन्हाेंने अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा हिमायततुल्ला और माता संजीदा बेगम को दिया और बताया कि इनका प्रोत्साहन हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाता रहा।
विज्ञापन

डॉ. हिमायतुल्लाह ने बताया कि शुमाएला के पिता के किफायतुल्लह चौधरी रेलवे में एसटीआई थे। शुमाएला चार बहन भाई हैं। बड़ी बहन डॉ. फराह चौधरी एमबीबीएस, एमडी हैं और वे गुरु तेगबहादुर हॉस्पिटल दिल्ली में कार्यरत हैं। एक भाई कतर में बीडीएस डॉक्टर है। एक भाई रेलवे में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed