फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shri Jagannath Rath Yatra taken out with great pomp

Bijnor News: धूमधाम से निकाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shri Jagannath Rath Yatra taken out with great pomp
नजीबाबाद में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में भ​क्ति गीतों पर नृत्य करते विदेशी कलाकार।
नजीबाबाद। हरे रामा, हरे कृष्णा, हरे-हरे की गूंज के साथ भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। वृंदावन और इस्कॉन कलाकारों के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आकर्षक श्री जगन्नाथ रथ श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने हाथ से खींचकर श्री जगन्नाथ को नमन किया। हरिद्वार, वृंदावन और दिल्ली के कलाकारों ने भक्ति गीत और नृत्य से समां बांधा। इस्कॉन हरिद्वार की ओर जय जगदीश और प्रभु माखन चोर राम नायक ने विदेशी मेहमानों के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। रथ यात्रा में चैतन्य महाप्रभु की पालकी, नासिक का ढोल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

रथ यात्रा में पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, उदित गुप्ता, यदु ऐरन, नीरज पाल, निखिल कालरा, सुनील राजपूत, अमित बात्रा, हार्दिक अग्रवाल, डॉ. राजीव अरोड़ा, विजय चोपड़ा, राधिका अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रेनू अरोड़ा, अलका कालरा, नीतू बत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली और इत्र वर्षा रही आकर्षण का केंद्र : श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दौरान की गई इत्र वर्षा से वातावरण सुगंधित हो उठा। पंजाब के कलाकारों द्वारा रथ यात्रा मार्ग पर यात्रा से आगे-आगे धार्मिक महत्व की आकर्षक रंगोलियां कुछ ही मिनट में तैयार करते देख श्रद्धालु हैरत में पड़ गए।

श्री जगन्नाथ मंदिर पर आरती से होगा समापन : श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का समापन देर रात टीला मंदिर क्षेत्र में श्री जगन्नाथ मंदिर पर आरती और भक्ति गीतों के कार्यक्रम के साथ होगा। कार्यक्रम में विदेशी कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed