फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shri Hari Sankirtan Mandal took out a grand procession

Bijnor News: श्री हरि संकीर्तन मंडल ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Wed, 14 Jun 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shri Hari Sankirtan Mandal took out a grand procession
- हरि नाम संकीर्तन से गूंजा नगर, श्री जगन्नाथ को किया नमन
विज्ञापन

फोटो-13एनजेडबी09ए, 09बी, 09सी

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। श्री हरि नाम संकीर्तन की गूंज के साथ श्री हरि कीर्तन मंडल ने भव्य जगन्नाथ शोभायात्रा निकाली। इस्कॉन हरिद्वार की मंडली ने श्री हरि भजन और श्री हरि कीर्तन से समा बांध दिया। विदेशी मेहमानों ने भी जमकर श्री कृष्ण का गुणगान किया।

श्री हरि कीर्तन मंडल के नेतृत्व में भव्य श्री जगन्नाथ शोभा यात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मंत्री संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन मंदिर से मुख्य अतिथि सीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने श्री जगन्नाथ का भव्य डोला खींचकर धर्म लाभ उठाने में महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही।
विज्ञापन


इस्कॉन हरिद्वार के अध्यक्ष जय जगदीश दास, बृज बल्लभ दास, दानवीर कर्ण दास, निताई प्रेमदास, मारुति नंदन दास, शोभित प्रभु ने श्री कृष्ण गुणगान और श्री हरि नाम संकीर्तन पर नृत्य कर समा बांध दिया। उधर, इस्कॉन वृद्धावन के रघुनाथ दास ने विदेशी महिला मंडली के साथ रॉक बैंड पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। भव्य शोभायात्रा में अमित सरीन, उदित गुप्ता, हार्दिक अग्रवाल, अनिल गर्ग, कमल बंधु, निखिल कालरा, श्वेता अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, यदु ऐरन, शिवम अग्रवाल, राजकुमार, नीरू तागड़ा, प्रिया, अनुराधा, रिचा ऐरन सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से शुुरू हुई श्री जगन्नाथ शोभायात्रा टीला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पूर्व श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल की ओर से 56 भोग आरती आदि का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्री जगन्नाथ भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed