फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shri Anna is beneficial for our body, mind and health: Indira Singh

श्री अन्न हमारे तन, मन और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : इंदिरा सिंह

Sat, 09 Mar 2024 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shri Anna is beneficial for our body, mind and health: Indira Singh
- श्री अन्न (मिलेट्स) रेसीपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उप्र मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री अन्न (मिलेट्स) रेसीपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने किसानों श्री अन्न की उपयोगिता के बताई। कहा कि श्रीअन्न हमारे तन, मन और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है।
कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सभी किसान आने वाले जायद/खरीफ सीजन में अपने खेतों में मिलेट्स फसलों की बुवाई अवश्य करें। डॉ. बीरबल सिंह ने कहा कि मिलेट्स से धरती, मनुष्य, पर्यावरण सभी सही रहेंगे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने मिलेट्स की फसलों की बुवाई के संबंध में नवीनतम जानकारी दी। वैज्ञानिक डाॅ. पिन्टू कुमार मिलेट्स की खेती में आने वाली परेशानी एवं फसलों में लगने वाले रोगों को दूर करने की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि श्री अन्न में ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सांवा, रामदाना, कुट्टू, कंगनी, चेना और काकून सम्मिलित है। कार्यक्रम का संचालन हरज्ञान सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत, बीएसए भूमि अनिल कुमार शर्मा, डीएचओ जितेन्द्र कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह, कृषि विभाग के सभी तकनीकी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed