फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shreeji's Palki Yatra was taken out by the Jain community in Najibabad.

Bijnor News: नजीबाबाद - श्रीजी की पालकी यात्रा निकली

Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shreeji's Palki Yatra was taken out by the Jain community in Najibabad.
नजीबाबाद में श्रीजी की पालकी यात्रा निकालते जैन श्रद्घालु।
- जैन समाज की ओर से भगवान महावीर जयंती पर आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन



फोटो - 04एनजेडबी02ए व 02बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। महावीर जयंती पर श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीजी की पालकी यात्रा णमोकार मंत्रों के साथ निकाली गई।

महावीर जयंती पर महावीराय नमो: और णमोकार मंत्र की गूंज के साथ श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। जैन समाज के प्रधान दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन, पारसनाथ जैन, जितेंद्र जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, संतोष जैन, संजय जैन के नेतृत्व में आयोजित बोलियों आदि के धार्मिक आयोजनों में नेम कुमारी जैन, नीलम जैन, वंदना जैन, स्नेह लता जैन, रिंकू जैन, लता जैन शामिल रहीं। श्रीजी की पालकी यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

पंडित दिवाकर जैन के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। जैन विद्वानों ने भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म: का अनुसरण करने और मानव कल्याण के लिए जीवन को समर्पित रखने का आह्वान किया। महावीर जयंती पर महावीर विधान, हवन, सामूहिक आरती और श्रीजी को पालने में विराजमान कर जैन समाज के अनुयायियों ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुमकुम जैन, अलका जैन, रीना जैन, ज्ञानचंद जैन, मनीष जैन, विकास जैन, नवकार जैन, अनूप जैन, सुषमा जैन, शारदा जैन, पुनीत जैन, वासु, सिद्धार्थ जैन, संगीता जैन, सौरभ जैन, पायल अग्रवाल, निशू जैन, सुषमा जैन, स्वाति जैन, राजीव जैन, आशा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed