{"_id":"631e25b0662e7f5095415c43","slug":"shreeji-s-grand-procession-taken-out-nazibabad-news-mrt6048494143","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री दिगंबर जैन समाज ने निकाली श्री जी की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दिगंबर जैन समाज ने निकाली श्री जी की भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
नजीबाबाद में श्रीजी की शोभायात्रा में शामिल श्रद्घालु।
- फोटो : NAZIBABAD
श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली
नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से ण्मोकार मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में बोलियों के कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रीजी की बोली पारसनाथ जैन के नाम रही।
जैन धर्म के दशलक्षण पर्व उपरांत श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ण्मोकार मंत्र और अहिंसा परमोधर्मा: उद्घोष के साथ श्री जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन, पारसनाथ जैन, जितेंद्र जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, अपून जैन, राहुल जैन, संतोष जैन, महावीर जैन के नेतृत्व में बाजार कल्लूगंज, मछली बाजार, चौराहा जगन्नाथ, चौक बाजार होती हुई श्री जी की शोभायात्रा एमडीकेवी स्कूल पहुंची। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री जी का रथ, गडूलना और जैन समाज के धार्मिक उद्घोषों से सुसजित झांकियां रहीं। बैंड धुन पर जैन भक्ति और एकता गीतों से वातावरण गूंज उठा।
श्रीजी की भव्य शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का मछली बाजार में कारोबारी विनोद जैन, अमिता जैन, यश जैन, वैष्णवी जैन, मिथलेश जैन, स्वरूपचंद ने शीतल पेयजल के साथ स्वागत किया। व्यापार मंडल मछली बाजार के इरशाद लोहिया के नेतृत्व में भी यात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
शोभायात्रा में मनीष जैन, विकास जैन, संदीप जैन, संतोष जैन, नमन जैन, निशू जैन, सुमित जैन, सौरभ जैन, अक्षित, अभिनव, विनोद जैन, वासु, राशू जैन, यश जैन रहे। शोभायात्रा में जैन समाज की महिला मंडली की ओर से मंजु जैन, स्नेहलता जैन, कुमकुम जैन, मीनाक्षी जैन, पायल जैन, आशा जैन, अमिता जैन, मिथलेश जैन, शमला जैन, वैष्णवी जैन ने श्री जी यात्रा में भाग लिया।
इनके नाम रहीं बोलियां
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्री जी की शोभायात्रा से पूर्व बोलियों में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रीजी की बोली पारसनाथ जैन, आरती की बोली मीनाक्षी जैन, सारथी की बोली दीपक व अमन जैन, कुबेर की बोली अंकुर व नवकार जैन और इंद्र की बोली संजय जैन के नाम रही।

नजीबाबाद में श्रीजी की शोभायात्रा में शामिल श्रद्घालु।- फोटो : NAZIBABAD