फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Showroom workers struggled, smoke broke their courage

जूझते रहे शोरूम के कर्मचारी, धुएं ने तोड़ी हिम्मत

Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Showroom workers struggled, smoke broke their courage
बिजनौर में ट्रेंड्स के शोरूम में शार्ट सर्किट से लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। शोरूम में छत की सीलिंग में लगी आग बढ़ती रही, चिंगारी निकलकर कपड़ों पर गिर रही थी लेकिन धुएं में घिर जाने तक कर्मचारी जूझते रहे। आखिरी वक्त पर जब बाहर निकलने के लिए दरवाजा ही दिखाई देना बंद हो गया तब इमरजेंसी गेट से कर्मचारी बाहर आए।
विज्ञापन

शोरूम में नौकरी करने वाले अरुण कुमार ने बताया कि करीब 12:30 बजे ट्रायल रूम में अचानक आग लगी। धुआं हुआ तो अलार्म बज गया। ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर ने पानी की बौछार करना शुरू कर दिया था। आग छत की सीलिंग से पूरे शोरूम की तरफ बढ़ रही थी। तभी ग्राहकों को ढूंढकर बाहर किया गया। महिला कर्मियों ने ग्राहकों को बाहर निकला। अरुण ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ फायर एक्सटिंग्विशर(सिलिंडर) से आग बुझाने का प्रयास करने लगा। दस से अधिक सिलिंडर खाली हो गए थे। जिसके बाद शोरूम की पहली मंजिल से फायर एक्सटिंग्विशर(सिलिंडर) लेने के लिए दौड़े। ऊपर से सिलिंडर लेकर ही आए थे कि भूतल को आग ने पूरी तरह से कवर लिया। चारों ओर धुआं ही धुआं था। बाहर निकलने के लिए मेन गेट भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिस पर पहली मंजिल पर लौट गए और इमरजेंसी गेट से सभी कर्मचारी बाहर निकले। कर्मचारी रजनीश, अरुण सिंह, सचिन, गौरव, विवेक, ज्योति, बबली, सिया आदि ने बताया कि वे अंतिम समय तक आग बुझाने का प्रयास करते रहे। जब खुद को ही आग में घिरता देखा तो तब बाहर निकलने की सोची।
विज्ञापन

जबरन बाहर निकाली गई एक महिला
अभी शोरूम के एक हिस्से में आग लगी थी, कर्मचारी ढूंढकर ग्राहकों को बाहर निकाल रहे थे। ट्रायल रुम में, बाथरुम में, हर जगह ग्राहकों को तलाश कर बाहर निकाला जा रहा था। तभी एक महिला कपड़ों को पसंद करने में लगी हुई थी। कर्मचारी ने महिला से बाहर निकलने के लिए कहा, जिस पर महिला बोली कि एक टॉप पसंद कर लूं। दो बार कहने पर भी महिला राजी नहीं हुई तो एक महिला कर्मी हाथ पकड़कर जबरन बाहर खींच लाई। कर्मचारियों ने बताया कि कई ग्राहकों के साथ ऐसा करना पड़ा। क्योंकि आग पूरे शोरूम में फैलने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर तक रहा धुआं ही धुआं
शोरूम में इतनी भंयकर आग लगी थी कि बाहर धुआं ही निकल रहा था। चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। करीब दो बजे शोरुम के पास ही नहीं बल्कि 200-200 मीटर तक धुएं की वजह से रुकना मुश्किल रहा। शाम साढ़े चार बजे तक शोरुम से धुआं ही बाहर आता रहा।
डायवर्ट किया गया ट्रैफिक
सुरक्षा कारणों और दमकल के वाहनों को खड़ा करने के लिहाज से नजीबाबाद की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। शक्ति चौराहे पर बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों को रोका गया। बाइकों को भी नहीं जाने दिया गया। नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को सैंट मैरीज चौराहे से चक्कर रोड होते हुए मंडावर रोड से शहर में दाखिल किया गया।
हाईडेंट से जोड़ी पाइप लाइन
यह भी गनीमत रही कि शोरूम से करीब दौ सौ मीटर की दूरी पर एसबीआई के सामने एक हाईडेंट चालू हालत में मिला। दमकल के कर्मियों ने तुरंत ही हाईडेंट से पाइप लाइन जोड़ते हुए शोरूम तक बिछा दी। जिसके चलते पानी के लिए दमकल की गाड़ियों को इधर उधर नहीं भागना पड़ा।
आस पास के मकानों में भी पड़ी दरार
शोरूम के पीछे कुछ मकानों में दरार आ गई। उन मकानों में दरार आई है जिनकी दीवार शोरूम की दीवार से सटी हुई थी। हालांकि दमकल विभाग ने पीछे तक पानी ले जाने की तैयारी कर ली थी। पास के भवनों को सुरक्षित रखने के लिए शोरूम के बाहर भी लगातार बौछार की जाती रही।
दुकानों के गिर गए शटर
आग के विकराल रुप को देखते हुए पास में स्थित दुकानों के शटर गिर गए। शोरूम के बगल वाले एक कॉम्पलेक्स में यूनिक बाजार का शोरूम है, जिसे भी बंद करते हुए पूरा स्टॉफ बाहर आ गया। वहीं इस काम्पलेक्स की सभी दुकानें बंद हो गई।

चिंता हुई तो झोपड़ी पर डाला पानी
जिस शोरूम में आग लगी थी, उसके ठीक सामने सड़क के पार झोपड़ीनुमा एक रेस्टोरेंट है। सामने आग लगी देख उसके संचालक को चिंता हुई। जिसने पाइप उठाकर खुद ही झोपड़ी पर पानी डालकर गिला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed