{"_id":"60be61b18ebc3e14dd3f3744","slug":"shops-sealed-after-getting-fake-pesticides-bijnor-news-mrt5417181199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कीटनाशक मिलने पर दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कीटनाशक मिलने पर दुकानें सील
विज्ञापन
नकली कीटनाशक मिलने पर दुकानें सील
बिजनौर। कृषि विभाग की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर नकली कीटनाशक पकड़े हैं। दुकानों को सील कर दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्रा ने विनिर्माण कंपनी प्रतिनिधि दीपक कुमार की सूचना पर झाले में मैसर्स फतेहचंद धर्मदास पर छापा मारा। गोदाम से लगभग 423 किलोग्राम व 11 लीटर से अधिक नकली कीटनाशक बरामद किए। इनकी गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लेकर जांच के लिए एकत्र किए। इसके अलावा झालू में ही मैसर्स चौधरी पेस्ट कंट्रोल व हल्दौर चौराहे पर स्थित मैसर्स चौधरी कृषि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। दोनों दुकानों से करीब 75 किलोग्राम नकली कीटनाशक को गुणवत्ता के नमूने जांच के लिए लिए गए। जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्रा ने बताया कि जिले में नकली खाद नहीं बिकने दिया जाएगा।