{"_id":"61cf3173527c1d47cf269484","slug":"shopping-complex-will-be-built-on-the-lines-of-a-mall-in-the-city-bijnor-news-mrt571522990","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मॉल की तर्ज जिपं बनाएगी शॉपिंग कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मॉल की तर्ज जिपं बनाएगी शॉपिंग कॉम्पलेक्स
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में मॉल की तर्ज पर शॉपिंग कांपलेक्स बनाए जाने की योजना जिला पंचायत तैयार कर रही है। जिसमें पार्किंग, होटल और दुकानें बनेगी। फिलहाल खाका तैयार करने के लिए ड्राइंग तैयार कराई जानी है।
जिला मुख्यालय पर एक शॉपिंग मॉल है लेकिन अब जिला पंचायत भी अपना शॉपिंग मॉल बनाने जा रही है। रोडवेज बस स्टैंड के पास जिला पंचायत के गेस्ट हाउस वाली जमीन को चिन्हित कर लिया गया है। यह जमीन करीब दस हजार स्क्वायर फीट है। दो तरफ से सड़क से घिरी यह जमीन शहर के बीचोंबीच है और बेहद कीमती है। इसका उपयोग करने के लिए शॉपिंग कांपलेक्स बनाने की योजना पर काम चल रहा है। जिससे जिला पंचायत को आमदनी भी होगी और जमीन का उपयोग भी हो जाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों शासन की ओर से एक पत्र जारी हुआ था। जिसमें अनुपयोगी जमीनों को उपयोग में लाने के लिए कहा गया है। जिसमें शासन ने कुछ आर्किटेेक्ट कंपनियों के नाम सुझाए हैं। जिनसे प्लानिंग कराई जा सके। इसके बाद ही जिला पंचायत बिजनौर ने खाका खींचने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नीचे पार्किंग, ऊपरी मंजिल पर होगा होटल
फिलहाल तीन से चार मंजिला कांपलेक्स बनाए जाने की तैयारी है। जिसमें ग्राउंड और पहली मंजिल पर पार्किंग होगी। दूसरी मंजिल पर दुकानों का निर्माण होगा। वहीं तीसरी मंजिल पर होटल बनाया जाएगा। होटल चलाने के लिए किसी कंपनी से अनुबंध होगा। हालांकि उसके साथ शर्त यह होगी कि गेस्ट हाउस के रुप में इस्तेमाल करने के लिए जिला पंचायत के लिए कुछ कमरे रिजर्व रखने होंगे।
शहर में जाम की समस्या से मिलेगी निजात
-जिला पंचायत की यह योजना यदि धरातल पर उतरी तो शहर को जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। शहर के बीच में पार्किंग की व्यवस्था होने से लोग सड़कों पर वाहन खड़े नहीं करेंगे। वहीं यहां बड़े वाहन पार्क कर शहर में पैदल घूम सकेंगे। इससे काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
रोडवेज बस स्टैंड के पास गेस्ट हाउस वाली जमीन में कांपलेक्स बनाए जाने की योजना पर विचार चल रहा है। जिसमें पार्किंग, शॉपिंग मॉल के लिए दुकानें और गेस्ट हाउस कम होटल भी खेला जाएगा। श्याम बहादुर शर्मा, एएमए