{"_id":"5db885e48ebc3e01567f3031","slug":"shopkeepers-leave-polythene-in-the-exhibition-grounds-bijnor-news-mrt4509052190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी मैदान में पॉलिथीन का अंबार छोड़ गए दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी मैदान में पॉलिथीन का अंबार छोड़ गए दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनी मैदान में पॉलिथीन का अंबार छोड़ गए दुकानदार
बिजनौर। दीपावली पर घरों में सफाई करने वाले लोगों ने दीपावली के बाद प्रदर्शनी मैदान में कूड़े व पॉलिथीन का अंबार छोड़ दिया है। दुकानदारों ने वहां से पॉलिथीन एकत्र नहीं की। कई दुकानदार तो पटाखे भी पॉलिथीन में ही बेचते रहे।
प्रशासन की पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील को दुकानदारों ने खूब नजर अंदाज किया। दुकानदारों ने सामान को पॉलिथीन में रखकर ही बेचा। प्रदर्शनी मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई थीं। दुकानदारों ने यहां भी पॉलिथीन में ही रखकर पटाखे बेचे। दीपावली पर कई पटाखों की पैकिंग पॉलिथीन में ही थी। ग्राहकों को दिखाने के लिए दुकानदारों ने पॉलिथीन की पैकिंग फाड़ी। पटाखे लेकर ग्राहक अपने घर चले गए और बेचकर दुकानदार अपने घर। लेकिन वे प्रदर्शनी मैदान में पॉलिथीन का अंबार छोड़ गए। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्रदर्शनी मैदान को साफ करा दिया जाएगा।