फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shobhya Yatra derived from pomp on Sant Ravidas Jayanti

संत रविदास जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Tue, 19 Feb 2019 11:32 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 19 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shobhya Yatra derived from pomp on Sant Ravidas Jayanti
नूरपुर में संत रविदास जयंती पर निकाले गए जुलूस में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिले भर में संत रविदास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह हवन यज्ञ और भंडारे हुए। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ कमाया। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली र्गइं। अखाड़ों में रविदास अनुयायियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मोहल्ला लड़ापुरा मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रुचिवीरा एवं विशिष्ट अतिथि जिला कोआर्डिनेटर सरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, झालू नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शहजाद, कविराज आदि ने रवाना किया। रुचिवीरा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महान संतों में अग्रणी थे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष चंद्रहास सिंह, महामंत्री लोकेश कुमार रवि, बुद्ध सिंह, कृष्ण कुमार, राहुल, जितेंद्र कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे। रविदास मंदिर पर दरबार साहब का 642 वां जन्मदिवस मनाया गया। शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू ने किया। कमेटी अध्यक्ष चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष वेद्रप्रकाश एवं मंत्री रामशरण सिंह, विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, दुष्यंत सिंह, अनुराग आर्य, हैप्पी पंडित आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन


रविदास जयंती पर प्रभातफेरी निकाली
हल्दौर। मोहल्ला जमुनावाला स्थित आंबेडकर धर्मशाला में हवन किया गया। मंगलवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। संत शिरोमणि गुरु रविदास कमेटी के तत्वाधान में नगर में मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार ने किया। शोभायात्रा में संत रविदास, मां गंगा, शिव-पार्वती आदि देवी देवताओं की आकर्षक सुंदर झांकियां सुशोभित थी। संत रविदास की जयंती आकर्षण का केंद्र रही। अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।  वहीं गांव खासपुरा, गाजीपुर, मलपुरा, सेलपुरा, बमनौला, नांगलजट, पैजनियां, अम्हेड़ा आदि गांवों में भी शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर हवन आदि के बाद प्रसाद आदि का वितरण किया गया और शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

संतों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
कोतवाली देहात/मंडावर/किरतपुर। क्षेत्र के गांव बेगमपुर शादी, राजोपुर सादात, मुस्सेपुर, मिलक कद्दूकस, गनौरा, गौसपुर, रहमापुर, नंदपुर, कुम्हेड़ा, बरूकी, थंबूवाला, ककराला, लल्लावाला, बनवारीपुर, उगरावाला, डल्लू धनौरा, धनौरी,  दौलताबाद आदि गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं मंडावर क्षेत्र में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।   शोभायात्रा राजकुमार, चंद्रपाल सिंह, शिवराम सिंह, रामअवतार, राजू आदि की देख रेख में संपन्न हुई। पुलिस बल मौजूद रहा। किरतपुर में ग्राम छितावर में संत शिरोमणि रविदास जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, बाबूराम, हुकुम सिंह, वीरेंद्र सिंह, रतिराम सिंह आदि ने किया। इस अवसर पर गांव शोभायात्रा निकालकर अनुयायियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ग्राम कुम्हेड़ा में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी अवनीश निर्वाल ने फीता काटकर किया।
बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
नूरपुर। रविदास प्रेमसभा के तत्वाधान में निकली शोभायात्रा का शुभारंभ रविदास धर्मशाला से पालिका परिषद के पूर्व उप चेयरमैन चौधरी राजेंद्र सिंह ने किया। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की सुंदर झांकियां व अखाड़ा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। रविदास धर्मशाला शोभायात्रा निकाली गई। शिव मंदिर चौक पर कमेटी के अध्यक्ष द्वारा बसपा नेेता ग्रीशचंद, व्यापारी नेता तसलीम अहमद, रविंद्र सिंह आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्रहमसिंह रवि, विनोद कुमार, काके सिंह, मुकेश कुमार, देशराज सिंह, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, डा. रामगोपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, अमित, कमल, संजीव, आदि का विशेष योगदान रहा।

हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया
बरुकी/चंदक/नींदड़ू/मनकुआं। ग्राम शादीपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास परिषद         बिजनौर के चेयरमैन नितिन मौर्य ने किया। इसके बाद युवाओं द्वारा अखाड़े में करतब दिखाए गए और पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई। संत रविदास मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रांतीय पार्षद अतर सिंह भुईयार, राहुल चौधरी, फकीरा सिंह, राजपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, चेतराम सिंह, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चंदक में गांव गोपालपुर, रामजीवाला, किशनपुर, खुड़ाहेड़ी, दौलतपुर, पूंडरी कलां, बुडगरी, बुडगरा में ढोल की थाप पर थिरकते युवकों ने जलूस निकाल कर अखाड़ों में करतब दिखाए। अखाड़े में खलीफा छतरपाल सिंह, राजेश कुमार, राजाराम आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, मंगलवार को रविदास जयंती के अवसर पर बसेड़ा खुर्द, मनकुआ, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन समेत कई गांवों में    समर्थ गुरु रविदास जी का भव्य स्मरण कर झांकियां निकाली गईं। क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार व जिला पंचायत    सदस्य जितेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। समिति अध्यक्ष सोनू कुमार, उपाध्यक्ष शीतल कुमार, सचिव     वीरेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, सन्नी कुमार, रवि कुमार, विजयपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं मनकुआं में जलूस के साथ झांकियां निकाली गईं।

संत के आदर्शों को अपनाएं
कालागढ़/शेरकोट। संत रविदास जयंती पर कालागढ़ में शोभायात्रा निकली गई। केन्द्रीय कालोनी स्थित संत रविदास मंदिर पर सुबह पूजापाठ हुई। सुनील कुमार सैनी, कमल   विश्नोई, महेंद्र सिंह, रवि रहे। मनोरंजन       क्लब में संत रविदास के जीवन पर आधारित लीला का मंचन किया गया। जिसमें संत    रविदास के जीवन आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया। उधर, शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर में संत रविदास की जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने अखाड़ा खेला। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय मंडल संयोजक ने फीता काटकर जुलूस का रवाना किया। इस मौके पर तुलाराम, सिंकदर, हरिओम, टीकम, हरि सिंह रहे।

परंपरागत ढंग से मनाई गई रविदास जयंती
स्योहारा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम और परंपरागत ढंग से मनाई गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में    हवन पूजन के बाद भंडारों का     आयोजन हुआ। शोभायात्रा में अनुयायियों ने करतब दिखाए। गांव मकसूदपुर, बगवाड़ा, पित्थापुर, झिल्ला आदि में       भी रविदास जयंती पर हवन पूजन जुलूस निकाला गया।
मोहल्ला गूंगी सराय स्थित रविदास धर्मशाला में चामुंडा पर रविदास जयंती के अवसर पर विधिवत रूप से पूजन हवन कराकर संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में सात मनमोहक   झांकियां रहीं। इसमें संत रविदास जी का झंडा तथा एक अखाड़ा भी शामिल रहा। अखाड़े में युवाओं ने अनेक करतब दिखाए। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर विभिन्न समाज के लोगों तथा संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। सीओ महावीर सिंह राजावत, थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज वर्मा, डा. एचएस कालरा, डा. यज्ञदत्त गौड़, डा. राजबहादुर शर्मा, शमशाद सैफी, इमरान अख्तर,  व्यापारी नेता अरुण, मुकेश रस्तौगी, असद चौधरी आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
चांदपुर। संत रविदास जयंती पर  शेभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला शाहचंदन से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक कर्णवाल व समाजसेवी गोविंद मित्तल ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा मोहल्ला पतियापाड़ा में संपन्न हुई। शोभायात्रा में चल रहे अखाड़े में युवा अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को हैरत में डाल रहे थे। शोभायात्रा में बैंड अपनी धुन से वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। शोभायात्रा में संत रविदास, शंकर-पार्वती आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। सुरेंद्र खन्ना, कुल कुमार, अमित कुमार, महेंद्र कुमार, जगत सिंह, राजन कुमार, मनोज शर्मा, अमित कुमार, चंद्रभान सिंह, रामचरन भारती, अरविंद्र कुमार, अनुज कुमार, जय सिंह आदि का सहयोग रहा।


संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान
अफजलगढ़/कादराबाद/रेहड में गांवों में रविदास जयंती पर धूमधाम के साथ जुलूस निकाला गया। धामपुर सीओ सर्किल के तीन थानों धामपुर, नहटौर और स्योहारा में करीब 74 गांवों में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकली। सभी गांवों में शांति व्यवस्था कायम रही। क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी, दल्लीवाला, दुलीचंदपुर शेरगढ़, हिदायतपुर चौहड़वाला आदि गांवों के ग्रामीणों ने रविदास जयंती धूमधाम से मनाया। ग्रामीणों ने अखाड़े का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न करतब दिखाए। पूर्व प्रधान विष्णु सिंह, डालचंद सिंह, ऋषिपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, रणजीत सिंह, बलवंत सिंह रहे। वहीं माधोवाला टांडा में भी रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। जुलूस में रविदास व कृष्ण भगवान की मनमोहक झांकियां सजी थीं। जुलूस मुख्य मार्गों से होता हुआ धर्मशाला पर समाप्त हुआ। इस दौरान यशपाल, महेंद्र, लोकेंद्र, बलवंत आदि रहे। इसके अलावा उदयपुर, अल्हेपुर मोहकम, केहरिपुर आदि में भी रविदास की झांकी निकाली गई। सभी स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। वहीं धामपुर सर्किल के सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि धामपुर में 38, नहटौर में 24 व स्योहारा थाना क्षेत्र के करीब 12 गांवों में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकली। सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था कायम रही। सीओ ने बताया कि उनके द्वारा संबंधित गांवों में कमेटी के लोगों की मीटिंग लेकर उनको शांति व्यवस्था के बारे में अवगत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed