फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shivratri today: Shiv devotees gathered for the Jalabhishek of Bhole

शिवरात्रि आज : भोले के जलाभिषेक के लिए उमड़े शिवभक्त

Wed, 23 Jul 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shivratri today: Shiv devotees gathered for the Jalabhishek of Bhole
बिजनौर के कस्बा झालू में रामलीला मैदान में सजा शिवमंदिर संबाद
बिजनौर। श्रावण मास की शिवरात्रि आज है। श्रद्धालुओं में उत्साह है। शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए कांवडिये पहुंच चुके हैं। शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजकर 40 मिनट से जलाभिषेक शुरू होगा।
विज्ञापन

रूद्र संहिता में कहा गया है कि शिवरात्रि के दिन, विशेषकर श्रावण मास में उपवास, रात्रि जागरण और शिवलिंग पर बेलपत्र, जल, दुग्ध अर्पित करने से सौभाग्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी पुराण में एक कथा मिलती है जिसमें चांडाल द्वारा अनजाने में शिवरात्रि के दिन बेलपत्र चढ़ाने से मोक्ष प्राप्त हुआ। श्रावण शिवरात्रि पर जलाभिषेक व भगवान शिव की पूजा का ब्रह्म मुहूर्त 23 जुलाई को चार बजकर 40 मिनट से 24 जुलाई सुबह चार बजकर 56 मिनट तक रहेगा। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में जल चढ़ाने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भगवान शिव इन मंत्रों का करें जाप
-ओम नमः शिवाय
-ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्:
-ओम नमो भगवते रुद्राय:
-ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्:
-ओम ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय:
विधि विधान से ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक करना लाभकारी
पंडित विजय भारद्वाज का कहना है कि शिवरात्रि पर शिव विशेष मंत्रों के अलावा शिव स्तुति, शिव नमस्कार मंत्र, और शिव आह्वान मंत्र भी भगवान शिव की पूजा और आराधना के लिए प्रयोग किए जाते हैं। अपनी आवश्यकताओं और श्रद्धा के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। विधि विधान से ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा।

बिजनौर के कस्बा झालू में रामलीला मैदान में सजा शिवमंदिर संबाद

बिजनौर के कस्बा झालू में रामलीला मैदान में सजा शिवमंदिर संबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed