फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shivam Yadav is shining the name of the district

जिले का नाम चमका रहे शिवम यादव

Sat, 10 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shivam Yadav is shining the name of the district
जिले का नाम चमका रहे शिवम यादव
विज्ञापन

धामपुर। बिजनौर जिले का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा के बाद अब मूलरूप से स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मेवा नवादा निवासी फिल्म निर्माता निर्देशक शिवम यादव भी अपनी प्रतिभा के दम पर जिला बिजनौर का नाम रोशन करने में लगे हैं।
बॉलीवुड में पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रहे फिल्म निर्माता-निर्देशक शिवम यादव ने एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि प्रमुख चैनलों पर 1000 से भी ज्यादा टीवी शो, फिल्म, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, एड फिल्म का सफल निर्देशन कर चुके हैं। जिसमें मुंबई ड्रीम्स, स्माल घर, देशी रोमियो, राशि में शनि, बंटी और बबली प्रमुख हैं। अब वह बिजनौर में दूरदर्शन के लिए किसानों से संबंधित कार्यक्रम के तीन एपीसोड की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें दो एपीसोड का नाम बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं और मेरा गांव मेरा देश रखा है। तीसरे एपीसोड का नाम अभी नहीं रखा है। इन एपीसोड की शूटिंग बिजनौर जिले के विभिन्न नगरों व गांवों में हुई है। जल्द ही इस एपीसोड की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी और इसका प्रसारण दूरदर्शन किसान पर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने धामपुर में केएम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और उसके बाद वह देहरादून चले गये। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में पद्मिनी कोहलापुरी स्कूल आफ एक्टिंग में कोर्स किया था, लेकिन वहां कोई खास अनुभव हासिल नहीं हुआ, लेकिन एनएसडी के अनुभवी कलाकारों गोविंदा आदि के संपर्क में आने के बाद उन्होंने फिल्म निर्माता निर्देशक बनने के लिए संघर्ष किया और आज वह एक कामयाब फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed