फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shiva Mahapuran story is the essence of knowledge, devotion, yoga, creation, origin: Radheshyam

ज्ञान, भक्ति, योग, सृष्टि, उत्पत्ति का सार है शिवमहापुराण कथा : राधेश्याम

Tue, 10 Mar 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shiva Mahapuran story is the essence of knowledge, devotion, yoga, creation, origin: Radheshyam
धामपुर। श्री राम मंदिर आश्रम में सोमवार से शिवमहापुराण कथा शुरू हो गई। कथा के पहले दिन शिवकथा सम्राट मर्मज्ञ श्री राम मंदिर पीठाधीश्वर महंत राधेश्याम जी महाराज ने शिवमहापुराण कथा का परिचय, महत्व बताया। कहा कि शिवमहापुराण हिंदू धर्म के 18 पुराणों में सबसे पवित्र, सर्वोच्च ग्रंथ है, जो भगवान की शिव की महिमा, लीला, अवतारों और पूजा पद्धति का वर्णन करता है। इसमें ज्ञान, भक्ति, योग, सृष्टि, उत्पत्ति का विस्तार से सार समाहित है, जिसके सुनने और सुनाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। सनातन उत्थान सेवा संघ की ओर से श्रीराम मंदिर आश्रम में आयोजित सात दिवसीय कथा को सुनाते हुए पीठाधीश्वर ने कहा कि शिवमहापुराण को भगवान वेद व्यास द्वारा रचित किया गया है। इसमें सात खंड और लगभग 24,000 श्लोक हैं। इसमें शिव पार्वती विवाह, शिव के ज्योतिर्लिंगों, उनके निर्गुण सगुण स्वरूपों और पौराणिक कथाओं का विस्तार से वर्णन है। कार्यक्रम में आश्रम उत्तराधिकारी शशिकांत वशिष्ठ, व्यवस्थापक सौरभ वशिष्ठ, प्रियंका वशिष्ठ, सौरभ मिश्रा, लव कुमार, सुमित कुमार अवस्थी, दीपक कुमार शुक्ला, रमेश शंकर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा, जगन्नाथ, वंश कुमार आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed