फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shiva devotees did Jalabhishek

मोटा महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees did Jalabhishek
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर पहुंचे शिवभक्त। - फोटो : NAZIBABAD
मोटा महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मोटा महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच शिवभक्तों ने पहला जलाभिषेक किया। भोले के जयघोष के साथ शिवभक्त गंतव्य के लिए आगे बढ़े। रंग-बिरंगी कांवड़ों के साथ नगर से गुजरा शिवभक्तों का जत्था नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। भगवान आशुुतोष के जलाभिषेक के लिए शिवभक्त हरिद्वार से पैदल कांवड़ों के साथ मोटा महादेव मंदिर पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर मेें भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच दूरदराज से आए शिवभक्तों ने पहला जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्तों का जत्था जयकारों के साथ गंतव्य के लिए आगे बढ़ गया। उधर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, काशीपुर, रूद्रपुर सहित दूरदराज के शिवभक्तों के जत्थों का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया है। शिवकुमार, महेंद्र सिंह, कैलाश, राहुल, अमित, सौरभ आदि शिवभक्तों ने नगर में प्रवेश करते शिवभक्तों को स्वागत किया।
विज्ञापन

नहीं भरे गए खस्ताहाल गड्ढे
नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़यात्रा मेला शुरू हो गया है। प्रशासन, एनएच और लोनिवि के उदासीनता के चलते मार्ग खस्ताहाल है। शिवभक्तों को हरिद्वार से खस्ताहाल मार्गों से गुजरते समय कठिनाई का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed