फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sheltered in a tarpaulin hut for four years, no accommodation found

Bijnor News: चार साल से तिरपाल की झोपड़ी में आसरा, नहीं मिला आवास

Sun, 25 Feb 2024 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sheltered in a tarpaulin hut for four years, no accommodation found
गांव मीरपुरघासी निवासी विजयलक्ष्मी ने डीएम से योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव मीरपुरघासी निवासी विजयलक्ष्मी ने योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया, लेकिन चार साल बाद भी गरीब परिवार को छत मुहैया नहीं हो सकी। परिवार मजबूरन तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर है। पीड़ित ने डीएम से शीघ्र आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है।
गांव मीरपुरघासी निवासी विजयलक्ष्मी के नाम गांव में पट्टा किया गया था। तभी विजयलक्ष्मी ने आवास योजना के अंतर्गत ब्लाॅक पर आवेदन किया। मगर, चार साल बीतने के बाद भी पीड़ित को आवास योजना का लाभ नही मिला। परिवार के लोग पट्टे की भूमि पर फूंस की झोपड़ी पर पाॅलिथीन डालकर रहने को मजबूर है। पीड़ित के चार बच्चे है। वह अपने पति के साथ खेतों पर मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उसने अनेक बार अधिकारियों से मकान बनवाने की गुहार लगाई है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हो रही है। पीड़ित ने डीएम से शीघ्र आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ दिनेश शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि वह पात्र है तो उसे शीघ्र आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed