फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shashi Prabha and Anju honored for the promotion of Hindi

हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए शशि प्रभा और अंजू सम्मानित

Fri, 05 Mar 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shashi Prabha and Anju honored for the promotion of Hindi
हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए शशि प्रभा और अंजू सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान की ओर से आयोजित संगोष्ठी और सम्मान समारोह में हिंदी का प्रचार प्रसार करने पर डा. शशि प्रभा और डा. अंजू बंसल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्थान की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि डा. शशि प्रभा और अंजू बंसल ने कहा कि समाज में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं। लेकिन उसी समाज में महिला उत्पीड़न, स्त्री द्वेष, महिलाओं का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हो रहा है। संस्थान की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल और संचालक पूनम अग्रवाल ने हिंदी का प्रचार-प्रसार करने के लिए वर्धमान कालेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डा. शशि प्रभा और हिंदी प्रोफेसर डा. अंजू बंसल को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डा.सुषमा हंस, डा. मृदुला त्यागी, दीपिका माहेश्वरी, संतोष गुप्ता, डा.ज्योति सिंह, शुभा माहेश्वरी, इंदू लाहौटी, रचना शर्मा, सुशीला गोयल, शिल्पी अग्रवाल, रमा अग्रवाल, डा.पुष्प लता, इंदू गुप्ता, नीतू अग्रवाल, डा.भावना अरोड़ा, अर्चना टॉक, उमा मित्तल, रचना शास्त्री, ज्योत्सना भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed