फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shanti Nagar's evacuation water is filling in hollow ground

खोखरा ग्राउंड में भर रहा शांति नगर की निकासी का पानी

Tue, 27 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shanti Nagar's evacuation water is filling in hollow ground
बिजनौर। राजकीय पॉलीटेक्निक और इंदिरा पार्क के पीछे की ओर बसी शांति नगर कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से कालोनी का पानी खोखरा ग्राउंड, जैन फार्म और इंदिरा पार्क तक में भर रहा है। इस कारण ये स्थान तालाब का रूप लेने लगे हैं। यहां मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक रोगों के तीव्रता से फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में एक अक्तूबर से विशेष द्वितीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जगह जगह लोगों को साफ सफाई के बारे में जागरुक किया जा रहा है। लेकिन तमाम प्राइवेट कालोनियों में पानी निकासी के लिए नालियां, सीवर आदि की व्यवस्था नहीं होने से पानी किसी खाली स्थान में जमा कर दिया जाता है। गंदगी और रुके हुए गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं और संक्रामक रोगों की फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर में लगा गंदगी का अंबार
गजरौला शिव। मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में बनाया गया कोविड केयर सेंटर मरीजों से खाली हो चुका है। कोविड केयर सेंटर पर वर्तमान में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार एक माह पूर्व इस केंद्र के कुछ हिस्से में ट्रैक्टर चलवाकर साफ सफाई कराई गई थी। वर्तमान में इस सेंटर में जगह-जगह घास के अंबार लगे हैं और कक्षों के भीतर भी गंदगी के ढेर लगे हैं। हालांकि इस कोविड केयर सेंटर पर करीब 20 दिन से एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने इस सेंटर से सामान उठवाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed