{"_id":"68bdce3ab0f2a28bc503250d","slug":"shamli-and-roorkee-teams-reached-the-volleyball-finals-bijnor-news-c-27-1-bij1027-159528-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वाॅलीबाल के फाइनल में पहुंची शामली और रुड़की की टीमेंे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वाॅलीबाल के फाइनल में पहुंची शामली और रुड़की की टीमेंे
Sun, 07 Sep 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
जीत के लिए संघर्ष... बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीत
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को एक दिवसीय ऑल इंडिया वाॅलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में शामली और रुड़की की टीम आमने-सामने हैं।
नगरपालिका की ओर से जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत प्रतियोगिता हुई, जिसमें बिजनौर, सिसौली, मुज्जफरनगर, रुड़की, शामली, दिल्ली, देहरादून व मेरठ की टीम ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइलल में शामली ने मेरठ को 25-23, 25-22, 25-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में रुड़की ने सिसौली को 25-23, 25-18, 25-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झालू चेयरमैन लोकेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय संयोजक सहकारिता डॉ. बीरबल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह योगी, प्रतीका राठी, अधिवक्ता संजय विश्नोई, अमित ठाकुर, अजीत, दीपक, शेखर, राजेंद्र सोलंकी, अरविंद अहलावत मौजूद रहे।द