{"_id":"58b1c98a4f1c1b0953b27c64","slug":"shahpur-bsudi-school-case-trying-to-cover-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर भसौड़ी स्कूल मामले पर पर्दा डालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर भसौड़ी स्कूल मामले पर पर्दा डालने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में ब्लॉक जलीलपुर के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर भसौड़ी में शिक्षक दंपति के एक ही स्कूल में तैनात होने और शिक्षिका के लगातार स्कूल नहीं आने के मामले पर शिक्षा विभाग पर्दा डालने में जुट गया है। ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक दिग्वजय का अटेचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल विद्यालय भेज दिया है। सेटिंग का मामला उजागर होने पर शिक्षिका मेडिकल पर चली गई है।
ग्राम पंचायत शाहपुर भसौड़ी के ग्राम प्रधान व कई ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दंपति के तैनात होने तथा शिक्षिका के स्कूल नहीं आने की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। शिक्षक दिग्विजय और शिक्षिका अनिता पति पत्नी हैं। काफी समय से दोनों प्राथमिक विद्यालय शाहपुर भसौड़ी में ही तैनात हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका स्कूल नहीं आती और पति उसके फर्जी हस्ताक्षर करता है। मामला उठा तो हकीकत सामने आनी लगी।
अब शिक्षा विभाग मामले पर पर्दा डालने में जुट गया है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार के मुताबिक, शिक्षक दिग्विजय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर भसौड़ी में पहले से अटैचमेंट पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी मूल नियुक्ति उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर भसौड़ी में है। बीईओ ने बताया कि दिग्विजय का अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मूल विद्यालय में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह तीन माह पूर्व ही ब्लॉक में आए हैं। उन्हें शिक्षक के अटैचमेंट पर होने की जानकारी नहीं थी। बीईओ ने शिक्षिका के मेडिकल पर होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।