फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shah Rukh Khan's effigy burnt in protest against Pathan film's song

Bijnor News: विश्व हिंदू महासंघ ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Mon, 19 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan's effigy burnt in protest against Pathan film's song
पठान फिल्म के गीत का विरोध, शाहरुख खान का फूंका पुतला
विज्ञापन

नजीबाबाद। विश्व हिंदू महासंघ ने पठान फिल्म के गीत के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान का पुतला फूंका और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री इंजी. शुभम ग्रोवर और पंडित अमित कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म से धार्मिक भावनाएं आहत होने पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के भगवा रंग और सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले गीत पर रोक लगाने की मांग की। विश्व हिंदू महासंघ ने निर्माता निर्देशक के साथ फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान सुराही बाजार में शाहरुख खान का पुतला फूंका।

तहसील पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पठान फिल्म के गीत से भगवा रंग का अपमान होने, गीत से सनातन धर्म और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होने से भारी रोष की बात कही गई। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदर्शन में हरेंद्र चौहान, सीमा रानी, दीपक कुमार, मूलचंद, प्रफुल्ल मनमीत सिंह, हर्ष कुमार सहित अनेक हिंदू संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed