फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shadow fog increases difficulty for respiratory patients

Bijnor News: छाया कोहरा, बढ़ी सांस के रोगियों की मुश्किल

Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog increases difficulty for respiratory patients
बिजनौर में मंगलवार की सुबह छाया कोहरा।
- कोहरा अधिक होने से वाहन सड़कों पर लाइट के सहारे गंतव्य पर पहुंचे
विज्ञापन

- मेडिकल अस्पताल रोजाना 50 मरीज तक सांस की बीमारी के पहुंच रहे
- चिकित्सक सांस रोगियों को दे रहे ठंड में बाहर नहीं निकलने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगवार की सुबह जनपद में ज्यादा कोहरा छाया रहा। दिन में धूप कमजोर रही। कोहरे व ठंड बढ़ने के साथ सांस रोगियों की मुश्किल भी बढ़ने लगी है। कोहरे की वजह से बीमारी से ग्रसित लोगों को सांस लेने में परेशानी आ रही है। मेडिकल अस्पताल में रोजाना करीब 50 मरीज सांस की बीमारी के पहुंच रहे हैं।
दिसंबर के अंतिम दिनों में कोहरा और ठंड अपने तेवर दिखाने लगी है। तीन दिन से जनपद में कोहरा छा रहा है। मंगलवार को कोहरा और ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा और सर्दी बढ़ जाने से सांस के मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। चिकित्सकों के अनुसार सर्दी और कोहरे में मरीजों की श्वास नली सिकुड़ने लगती है। इसकी वजह से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन शरीर के अंदर नहीं पहुंच पाती है। जबकि कार्बन डाइऑक्साइड बाहर नहीं निकलती है और रक्त में ही घुलने लगती है। इससे कार्बोनिक एसिड बनता है। जिससे एसिडिटी की समस्या होती है। ठंड में सांस नली पर सूजन आने से भी सांस रोगियों की परेशानी बढ़ रही है। चिकित्सक मरीज को ठंड में बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


--- सांस रोगी ठंड में ऐसे करें बचाव
- ठंड में घरों से बाहर नहीं निकलें
- गर्म पानी पीएं
- गर्म चाय और दूध का सेवन करें
- सूरज निकलने पर धूप में बैठें
- गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही न बरतें
- ज्यादा समस्या दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लें
- ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पताल में सांस से ग्रसित रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिन लोगों को सांस की पुरानी बीमारी है। वे ठंड से बचाव करें। ठंडी हवा के संपर्क में आने से ही समस्या बढ़ती है। -डॉ आरएस वर्मा, चिकित्सक मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed