{"_id":"62361dabd3bd0d3e7641bcc9","slug":"shab-e-barat-celebrated-with-aqeedat-bijnor-news-mrt581027554","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ मनाई शब-ए-बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ मनाई शब-ए-बरात
विज्ञापन
अकीदत के साथ मनाई शब-ए-बरात
बिजनौर। शब-ए-बरात अकीदत के साथ मनाई गई। मस्जिदों और घरों में अकीदतमंदों ने खुदा की इबादत की। वहीं कब्रिस्तान जाकर मगफिरत की दुआएं मांगी गईं। शब ए बरात पर देर शाम तक आतिशबाजी भी हुई।
शुक्रवार को शब ए बरात का त्योहार पूरी अकीदत के मनाया गया। रातभर इबादत करते हुए अमन ओ अमान दुआ की। लोगों ने मस्जिद और ईदगाह पर पहुंचकर नमाज अदा की। महिलाओं ने घरों में रहते नमाज अदा की। कुरान की तिलावत कर खुदा का जिक्र किया गया। वहीं लोगों ने कब्रिस्तान में पहुंचकर अपनों की कब्र पर मगफिरत की दुआएं मांगी और फातेहा ख्वानी की। पेश इमामों की ओर से कहा गया कि शब ए बरात की रात मुबारक रात है। यह रात ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और मगफिरत की दुआ करने में गुजरानी चाहिए। रातभर इबादत करने के बाद शनिवार को अकीदतमंदों ने रोजा भी रखा।