फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sewer line will reach the new population of the city

शहर की नई आबादी तक पहुंचेगी सीवर लाइन

Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sewer line will reach the new population of the city
शहर की नई आबादी तक पहुंचेगी सीवर लाइन
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर के सीमा विस्तार में आए ग्रामीण क्षेत्र में विकास के पंख लगेंगे। पालिका में शामिल हुए क्षेत्र में बिजली, पानी के साथ-साथ सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी। पालिका की ओर से नए क्षेत्र के लिए बनने वाली कार्य योजना में सीवर लाइन के कार्य को भी रखा जाएगा।
लगभग 13 साल पहले बिजनौर शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। कई साल शहर की सड़कों और मोहल्लों, कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाई गई थी। सीवर लाइन पालिका सीमा के अंदर आने वाले क्षेत्र में ही बिछाई गई थी। सीवर लाइन के लिए शहर से पश्चिम दिशा में चक्कर रोड के पास एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया गया है। कई कॉलोनी शहर में शामिल हुई थीं, लेकिन वह पंचायत में होने के कारण सीवर लाइन बिछाने से वंचित रह गई थीं। यह कॉलोनी ऐसे कई विकास कार्यों से अभी तक वंचित थीं। नगर पालिका बिजनौर के सीमा विस्तार में करीब 13 ग्राम पंचायत शहर में शामिल हुई थीं। इनमें बुखारा, लड़ापुरा, बकली, बख्शीवाला, रसीदपुर, आदमपुर, तीमरपुर आदि पंचायत पूरी या उनका काफी आबादी का हिस्सा शहर में आ गया है। सीमा विस्तार के बाद शहर में आए कॉलोनीवासी भी शहर की पूरी सुविधाएं पूर्ण होने का इंतजार देख रहे हैं। उनका कहना है कि वह कई वर्षों से सीमा विस्तार के पक्ष में थे और उनकी मांग लंबे समय के बाद पूर्ण हुई है। अब उक्त क्षेत्र में भी शहर की तर्ज पर पूर्ण विकास कार्य होने चाहिए।
विज्ञापन

बोले मोहल्लेवासी
शहर से सटे होने के बाद भी वह शहर की तमाम सुविधाओं से वंचित थे। शहर में सीवर लाइन बिछी थी, उनकी कॉलोनी में नहीं बिछाई गई थी, क्योंकि वह ग्राम आदमपुर की पंचायत में थे। अब गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शहर की तरह ही सब विकास कार्य होने चाहिए- खिलेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका का सीमा विस्तार हो गया है और पालिका द्वार शामिल सभी क्षेत्र में विकास कार्य कराना शुरू कर देना चाहिए। पुराने शहर में सीवर लाइन को जल्दी संचालित करने के साथ हाल ही पालिका सीमा में शामिल हिस्से में सीवर लाइन डालनी चाहिए। अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता पर होने चाहिए - योगेंद्र पाल योगी, महादेवपुरम

क्या कहते हैं अधिकारी
पालिका के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्र में के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी, जिसमें वहां सीवर लाइन बिछाने के कार्य को भी रखा जाएगा। जल्द ही इस पर कार्य होगा - विकास कुमार, ईओ नगर पालिका बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed