फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Several feet of water in fields, farmers asked for compensation

खेतों में कई फीट पानी, किसानों ने मांगा मुआवजा

Fri, 04 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Several feet of water in fields, farmers asked for compensation
खेतों में कई फीट पानी, किसानों ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन

अफजलगढ़ । भूतपुरी क्षेत्र में 20 दिन से रामगंगा नदी व पीली नदी के पानी से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई फसलों का मुआयना कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

गांव रफतपुर हुल्लास व मकसूदाबाद के किसानों ने बताया कि उनके गांव के निकट रामगंगा नदी व पीली नदी गुजरती हैं। उनके खेत गहरे होने के कारण गन्ने की फसल में पानी भर गया है। पानी खेतों से होकर गांव में घुसने लगता है। इससे उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ता है। रफैतपुर हुल्लास के ग्राम प्रधान अशोक कुमार, विपिन गहलोत, नवनीत गहलोत, राजवीर सिंह, रमेश सिंह, हरवेंद्र सिंह, झब्बा सिंह, कपिल कुमार, सतेंद्र सिंह आदि किसानों ने बताया कि उनके खेतों में अधिकांशत: गन्ने की पैदावार होती है। पिछले दिनों भारी बारिश के कारण रामगंगा नदी व पीली नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे उनकी सैकड़ों बीघा फसल में चार से पांच फीट पानी भर गया है। उनके सामने पशुओं के चारे तक की समस्या आ गई है। किसानों का कहना है कि करीब 70 से 80 प्रतिशत फसल में पानी भरा होने के कारण खराब होने लगी है। उनका कहना है कि इस बार तो फसलों की लागत भी नहीं निकल पाएगी। उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से उनकी फसलों का मुआयना कराकर उचित मुआवजा दिलाने व पानी के जलस्तर को कम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed