{"_id":"644abf423c6ba593f105a814","slug":"seven-more-including-two-children-found-corona-infected-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-2292-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - दो बच्चे सहित सात और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - दो बच्चे सहित सात और मिले कोरोना संक्रमित
Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को दो बच्चों सहित सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके चलते बिजनौर में इस समय कोरोना के 27 सक्रिय मरीज हैं।
हल्दौर के वीपीओ गंज निवासी आठ वर्षीय बच्ची, गांव तहरपुर निवासी 26 वर्षीय युवती, गांव ननूपुरा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, गांव अम्हेड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित मिली है। धामपुर के मोहल्ला साहुवान निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, बिजनौर में काशीराम आवास कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय महिला, बिजनौर के गांव अहमदपुर निवासी गढ़ाना निवासी एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थित आईडीएसपी विभाग के मुताबिक कोरोना संक्रमित सभी मरीज ठीक हैं।