फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven injured as car overturns in ditch due to driver dozing off

Bijnor News: चालक को झपकी आने से कार गड्ढे में पलटी, सात घायल

Fri, 03 Apr 2026 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Seven injured as car overturns in ditch due to driver dozing off
अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मानियावाला मोड़ के पास पलटी कार। संवाद
अफजलगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव मानियावाला मोड़ पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार सवार हरियाणा के हिसार से नैनीताल उत्तराखंड जा रहे थे।
विज्ञापन

मिताल घाट नैनीताल निवासी गिरधारी ने बताया कि वह हिसार में होटल चलाते हैं। उनकी चाची का देहांत हो गया था। उनकी आरिष्टी में शामिल होने खेमचंद और दयाल पुत्र श्रीराम, जगदीश, गिरधारी और आनंद पुत्रगण धनीराम, योगेश पुत्र प्रेमप्रकाश किराये की कार से मिताल घाट नैनीताल जा रहे थे। कार सोनू पुत्र राजकुमार चला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मानियावाला मोड़ के पास कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में चालक सहित सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने कार चालक सोनू की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह सीएचसी पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लेकर उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed