{"_id":"668c6da04cfd8bd8b90230e4","slug":"seven-days-have-passed-farmers-are-adamant-on-bhandara-toll-plaza-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-126530-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बीत गए सात दिन, भनेड़ा टोल प्लाजा पर अडिग हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बीत गए सात दिन, भनेड़ा टोल प्लाजा पर अडिग हैं किसान
Tue, 09 Jul 2024 04:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा में स्थित टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे क
बिजनौर, किरतपुर। यूं तो प्रशासन और एनएच के अफसर मनुहार में जुटे हुए हैं मगर किसान अपनी बात पर अडिग हैं। सात दिनों से भनेड़ा टोल प्लाजा पर धरना बदस्तूर चल रहा है। नेशनल हाईवे के अफसर किसानों के धरने की वजह से टोल चालू करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने बारिश के पानी से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क पर खड़ी करके तंबू को ऊंचा कर लिया है। इसके बाद धरना प्रदर्शन जारी रखा। बारिश के बावजूद किसान यूनियन का जोश कम नहीं हुआ। मंडल मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर और मंडल प्रवक्ता आदिल जैदी ने कहा कि नेशनल हाईवे अथारिटी पहले आधे अधूरे काम पूरा करे उसके बाद वार्ता करे। आधे अधूरे पूलों का निर्माण अतिशीघ्र किया जाए, जिस मार्ग से मिट्टी उठाई गई है उस टूटे मार्ग का निर्माण किया जाए। बता दें कि रविवार की शाम तहसील से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और धरना दे रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया था।
सोमवार को धरने पर भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबू राम तोमर, जिला उपाध्यक्ष चौधरी मुनेंद्र सिंह, ज़िला महासचिव मुकेश कुमार, नवाब मंसूरी, युवा मुख्य जिला महासचिव अंकित चौधरी, युवा ब्लाॅक अध्यक्ष अभिषेक चांग्गियान, तहसील अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, सोनू चौधरी, संजीव कुमार, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, शेख मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद अनवर, मुकर्रम अहमद, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर, सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचकर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी और सीता चौधरी के साथ समर्थन दिया।