{"_id":"57376a244f1c1bb36b91a7ca","slug":"services-of-teachers-are-great","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं की सेवाएं अविस्मरणीय : जैनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं की सेवाएं अविस्मरणीय : जैनी
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 14 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
उप प्रधानाचार्या को सम्मानित करते प्रबंधक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मेरीज स्कूल कारमल सेक्शन की प्रधानाचार्या और सीनियर सेकेंड्री की उपप्रधानाचार्या को स्थानांतरित कर दिया गया है। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने शिक्षिकाओं को विदाई दी।
शनिवार को सेंट मेरीज स्कूल में प्रबंधक फादर वर्गीस की देखरेख में समारोह आयोजित हुआ। सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर जैनी फ्रांसिस ने कहा कि शिक्षिका उस कुम्हार के समान होती है, जो अपनी कलात्मकता से मिट्टी में भी जान फूंक देता है। उन्होंने सीनियर सेकेंड्री की उपप्रधानाचार्या सिस्टर जीशा जॉन, कारमल केजी सेक्शन की प्रधानाचार्या सिस्टर टेसीना एवं कार्यालय प्रमुख सिस्टर ग्लैडी की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्थानांतरण पर विदाई दी।
फादर वर्गीस ने नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक ने शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु वंदना से हुआ। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों को भावविभोर किया।