फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seohara Sugar Mill will be closed on March 31 due to lack of sugarcane.

Bijnor News: गन्ने के अभाव में 31 मार्च को बंद होगी स्योहारा शुगर मिल

Mon, 01 Apr 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Seohara Sugar Mill will be closed on March 31 due to lack of sugarcane.
बिजनौर, स्योहारा। पिछले दस दिनों से गन्ने की कमी से जूझ रही स्योहारा चीनी मिल ने 31 मार्च से चीनी मिल बंद करने की घोषणा की है। चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों अपील कि अपने गन्ने की आपूर्ति हर हाल में 31 मार्च तक अवश्य कर दें।
विज्ञापन

पिछले साल के पेराई सत्र के मुकाबले इस साल लगभग 65 लाख क्विंटल कम गन्ने की पेराई करने का अनुमान है। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गन्ना बलवंत सिंह ने बताया कि चीनी मिल गन्ने के अभाव में अपनी पूरी क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही है। बीते कई दिनों से गन्ना नहीं मिलने की वजह से मिल को छह-सात घंटे तक नो केन में बंद हो रही है। उन्होंने बताया कि मिल गेट व गन्ना क्रय केंद्र पर फ्री खरीद करने के बावजूद गन्ना नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत वर्ष चीनी मिल ने 225.52 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी जबकि 27 मार्च 24 तक मात्र 159.76 लाख कुंतल ही गन्ने की पेराई की गई हैं। दरअसल इस वर्ष गन्ने के लालसड़न बीमारी, रामगंगा व खो नदी में बाढ़ व अत्यधिक वर्षा से गन्ने को फसल काफी नष्ट हो गयी थी। किसानों से अपील है कि 31 मार्च तक अपना गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed