फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Senior writer and CPI(M) leader KS Tufan passes away

Bijnor News: वरिष्ठ साहित्यकार एवं माकपा नेता केएस तूफान का निधन

Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Senior writer and CPI(M) leader KS Tufan passes away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। वरिष्ठ साहित्यकार और माकपा नेता केएस तूफान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। केएस तूफान की अनेक पुस्तक और लेखन ने उन्हें साहित्य के क्षेत्र में पहचान दिलाई थी। माकपा नेता रामपाल सिंह, विजय शर्मा ने उनके निधन को साहित्य और राजनीति के क्षेत्र में बड़ी क्षति बताया।
किरतपुर के गांव भनेड़ा निवासी केएस तूफान ने सोमवार की रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में इंकलाबी लीडर की पहचान रखने वाले केएस तूफान खाद्य विभाग की नौकरी छोड़कर लंबे समय तक माकपा में सक्रिय रहे। युवावस्था से ही उन्हें साहित्य के प्रति रुचि रही। नारी सशक्तिकरण और अन्य विषय पर लेखन के साथ कहानीकार के रूप में उनकी पहचान रही। साहित्यकार केएस तूफान को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2004 में उनके निबंध संग्रह नारीः तन मन गिरवीं कब तक.. के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में उन्हें साहित्य के क्षेत्र में गुलाब राय सृजन पुरस्कार मिला। उनकी कृतियों में लद्युकथा संग्रह टूटते संवाद, लहरों का संघर्ष, निबंध संग्रह सफाई का नरक, अंधेरे में रोशनी, काव्य संग्रह, स्वप्न भंग प्रमुख रहे। नारी सशक्तिकरण विषय से केएस तूफान ने राष्ट्रीय स्तर के पत्र-पत्रिकाओं में लेखन और आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र से कहानीकार के रूप में पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed