{"_id":"570007fd4f1c1bb97af00253","slug":"sena-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
धामपुर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिवसैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। शनिवार को शिवसैनिकों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि अवैध निर्माण नक्शा विभाग के संरक्षण में नगर क्षेत्र में दर्जनों अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। एसडीएम ने भी नागरिकों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। नहटौर तिराहे, कालियावाला मंदिर, नूरपुर रोड, बिजली घर के पीछे, कालागढ़ रोड जमकर खेत काटकर प्लाटिंग की जा रही है। अभी तक इन कालोनियों की नक्शा पास कराने तक के लिए फाइल विभाग के पास तक नहीं पहुंची है।उन्होंने डीएम से मामले को गंभीरता से लेेते हुए ऐसे कालोनाइजरों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरके आर्य, रवि प्रकाश, यशोवर्धन, कमल कुमार, नवनीत गिरि, नीरज प्रजापति, राहुल सैनी, रवि, रमाकांत शर्मा आदि रहे। उधर, एसडीएम सतेंद्र कुमार सिह का कहना है कि मामले में जांच कर आरोपी कालोनाइजरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन