फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Self-reliant... half the population added the sweetness of hard work to the sugarcane.

Bijnor News: आत्मनिर्भर... आधी आबादी ने गन्ने में घोली मेहनत की मिठास

Sat, 26 Oct 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Self-reliant... half the population added the sweetness of hard work to the sugarcane.
धर्मेन्द्र भुईयार स्योहारा। क्षेत्र में लहलहा रही गन्ने की फसल में अब आधी आबादी की मेहनत की मिठास भी घुल रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी मेहनतकश महिलाएं यहां गन्ने की पौध तैयार कर आर्थिक स्वावलंबन की बड़ी मिसाल कायम कर रही हैं।
विज्ञापन

सालभर में तीन लाख से अधिक पौधों की पैदावार करने वाली उत्साही महिलाओं की यही टोली अब दूसरी महिलाओं को भी इस ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है। आधी आबादी की इस पूरी मेहनत को सलाम कर शुगर मिल प्रशासन भी हमकदम बना है। मुहिम से जुड़ी महिलाओं को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों का बीज, ट्रे व कोकोपीट (नारियल का बारूदा) मिल स्तर से निशुल्क ही उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अवध शुगर मिल स्योहारा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए तीन महिला स्वयं सहायता समूह को निशुल्क गन्ना बीज, ट्रे, नारियल का बारूदा देकर पौध तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। सलाराबाद गांव की धरा महिला सहायता समूह की मुखिया पुष्पा देवी व ग्राम टांडा बेरखेड़ा व रामसराय सहसपुर की कल्पना महिला सहायता समूह की मुखिया उषा देवी के नेतृत्व में महिलाएं प्रति वर्ष तीन-तीन लाख से अधिक गन्ने की पौध तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की पौध तैयार हो जाने पर किसानों को प्रति गन्ने की पौध सवा रुपये से लेकर डेढ़ रुपया तक की कीमत में बेच कर अपनी आमदनी का जरिया बढ़ा रहीं हैं। किसानों को गन्ने की पौध से आने वाला पैसा समूह की महिलाओं में बंट जाता हैं। शुगर मिल ने फिलहाल गन्ना प्रजाति 15023, 0118 व 16202 की पौध तैयार कराना शुरू किया है। (संवाद)े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed