{"_id":"6a46be9cbafff8c3bc056243","slug":"self-immolation-case-army-soldier-accused-of-rape-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-183932-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आत्मदाह प्रकरण....दुष्कर्म का आरोपी आर्मी का जवान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आत्मदाह प्रकरण....दुष्कर्म का आरोपी आर्मी का जवान गिरफ्तार
Fri, 03 Jul 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। थाने में आत्मदाह प्रकरण में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आर्मी के जवान को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक चौथी गिरफ्तारी हो चुकी है।
किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने 21 जून की रात शहर कोतवाली में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी युवती का दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज चला। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में स्वाहेड़ी निवासी आर्मी के जवान सौरभ को पुलिस ने जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया, रात में पुलिस उसे लेकर बिजनौर पहुंची और बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया। जबकि आरोपी की मां मनोज देवी और मृतका की चाची निकिता तथा आरोपी के चाचा कलवा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी सौरभ के पिता और भाभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह था मामला
युवती ने साल 2024 में सौरभ, संजू, मनोज देवी, गौरव और कलवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सितंबर 2024 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद पीड़िता ने आर्मी के जवान सौरभ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक और प्राथमिकी साल 2025 में दर्ज कराई। जिसमें आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जा चुका था। उधर आरोपी पक्ष ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश ले लिया था। जिसके बाद आरोपियों को थाने बुलवाने के लिए 21 जून को पीड़ित युवती अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची थी।
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी सौरभ को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। - अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी