फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Self help groups will take care of community toilets

स्वयं सहायता समूह करेंगे सामुदायिक शौचालयों की देखभाल

Thu, 01 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Self help groups will take care of community toilets
स्वयं सहायता समूह करेंगे सामुदायिक शौचालयों की देखभाल
विज्ञापन

धामपुर। ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम सभाओं में बने सभी 67 सामुदायिक शौचालयों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं को तैनात किया जाएगा। इन शौचालयों की सफाई का जिम्मा स्वयं सहायता समूहों को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है।
एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से गांवों में बने इन शौचालयों की सफाई का दायित्व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपने का काम शुरू कर दिया गया है। सरकार द्वारा प्रत्येक सामुदायिक शौचालय की सफाई के लिए चार हजार रुपये प्रति माह पंचायतों को आवंटित होंगे। शौचालयों पर तैनात कर्मचारी हर महीने साबुन, झाड़ू ,बाल्टी, मग, तौलिया, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करेंगी। यह धन सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इन सामुदायिक शौचालयों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से भी नियमित निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भी इस मामले को लेकर सजगता का परिचय दें। जिससे सरकार का मिशन पूरी तरह से कामयाब हो। गांव के प्रत्येक व्यक्ति को उसका लाभ मिले। बताया गया कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 67 सामुदायिक शौचालय सरकार द्वारा बनाए गए हैं। इन शौचालयों पर यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed