फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Selection not forgive a mistake

चुनाव में एक भी गलती माफ नहीं

Mon, 06 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  विधानसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण विवेक कॉलेज में शुरू हो गया। पहले दिन नजीबाबाद व नगीना विधानसभा क्षेत्र में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम जगतराज ने कर्मचारियों से कहा कि आयोग की चुनाव में जीरो टॉलरेंस की नीति है। एक भी गलती माफ नहीं होगी। मतदान के दिन कर्मचारी किसी का आतिथ्य स्वीकार नही करें। निड़र होकर निष्पक्ष मतदान कराएं। 
विज्ञापन

कर्मचारियों को प्रशिक्षण रूम वाइज दिया जा रहा है। चुनाव प्रपत्रों की पूर्ति करने समेत आयोग की हिदायतों को बताया गया। एक कक्ष में पांच पांच ईवीएम से कर्मचारियों को संयोजन व संचालन की जानकारी मास्टर ट्रेनर्स ने दी। डीएम ने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर को हर बूथ की जानकारी ऑब्जर्वर को देनी है। हर केंद्र पर पैरामिलेट्री फोर्स तैनात रहेगी। इससे पहले डीएम ने कर्मचारियों के लिए विधानसभावार बनाए गए पोलिंग बूथों को देखा। इस दौरान सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, डीडीओ संतोष कुमार, डीआईओएस एके दुबे, बीएसए महेश चंद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मतदान को लेकर रहा उत्साह
बिजनौर (ब्यूरो)। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में मतदान को लेकर उत्साह रहा। नहटौर विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में सबसे अधिक भीड़ थी। कर्मचारियों में बैलेट पेपर के लिए होड़ रही। कई कर्मचारी वोटर आईडी लेकर नही आए थे, इसलिए उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर फैसिलिटेशन सेंटर बना
प्रशिक्षण केंद्र  पर वोटर फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है। सभी कक्षों को सूचना के लिहाज से इंटरलिंक किया गया है। एनआईसी के निदेशक नंदकिशोर के अनुसार, केंद्र पर कंप्यूटर व आईटी सेवा से सुसज्जित सूचना कक्ष बनाया गया है, जहां से कर्मचारी किसी भी विधानसभा क्षेत्र की  जानकारी प्राप्त कर सकता है।


प्रशिक्षण केंद्र पर पैदल पहुंचे कर्मचारी
प्रशिक्षण केंद्र जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर है। इस कारण कर्मचारियों को ड्यूटी पर पहुंचने में परेशानी हुई। वाहन नहीं मिलने से कुछ कर्मचारी पैदल गए। ई-रिक्शा चालकों ने मनमाने रेट वसूले।  केंद्र में तैनात कर्मचारी चाय के लिए तरसते रहे। प्रशिक्षक सुबह आठ बजे पहुंच गए थे। कर्मचारी भूखे-प्यासे काम में लगे रहे। प्रशासन कर ओर से चाय की व्यवस्था नहीें थी।

आज बढ़ापुर, धामपुर के लिए प्रशिक्षण
मंगलवार को प्रथम सत्र में बढ़ापुर तथा द्वितीय सत्र में धामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed