{"_id":"65034e9c972264e7a90d4f27","slug":"seenu-won-in-sanskrit-talent-search-district-examination-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-10896-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: संस्कृत प्रतिभा खोज जिला परीक्षा मे सीनू ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: संस्कृत प्रतिभा खोज जिला परीक्षा मे सीनू ने बाजी मारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शासन ने गणित विज्ञान की तरह संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा शुरू की है। श्री बिहारी संस्कृत विद्यालय चांदपुर में हुई परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा में कुमारी सीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा में मुख्य अतिथि शिक्षाविद मधुकर सक्सेना उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में बिहार संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चांदपुर की कक्षा 9 की छात्रा कुमारी सीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आधारशिला द स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा श्रद्धा सारस्वत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बिहार संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी आर्य कक्षा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टीम के रूप में प्रतिभा करने वाली गीतिका व मनीषा उत्तर मध्य द्वितीय वर्ष कक्षा 12 की छात्राओं ने प्रथम स्थान, कुमारी पूर्णिमा व तनिष्क ने द्वितीय , हिमालय पब्लिक स्कूल की छात्रा मणिकर्णिका व निधि पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में आधारशिला द स्कूल की छात्रा श्रद्धा सारस्वत ने प्रथम स्थान किया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर अवनीश भटनागर , राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा ज्ञानेंद्र मिश्रा , राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर से संस्कृत प्रवक्ता स्वप्निल आरबीडी कॉलेज बिजनौर से डॉ आराधना दीक्षित उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य व आयोजक डॉ सतीश बाबू पाठक ने प्रशस्ति पत्र दिए।