फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeks compensation for those killed in Guldar's attack

गुलदार के हमले में मरे लोगों के लिए मांगा मुआवजा

Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seeks compensation for those killed in Guldar's attack
गुलदार के हमले में मरे लोगों के लिए मांगा मुआवजा
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन ने गुलदार के हमले में मारे गए किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम रमाकांत पांडेय को सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि गुलदार अब तक पांच लोगों को मार चुका है और कई को घायल कर चुका है। इसके अलावा किसानों के पशुओं को भी गुलदार लगातार निवाला बना रहे हैं। कहा कि गुलदार जिले के हर दस किलोमीटर के क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। किसानों को गन्ने का भुगतान पहले ही समय पर नहीं हो रहा है और अब गुलदार के डर से कई गांवों में किसान गन्ना भी नहीं छील पा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी जनता के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। चाहे गुलदार को पकड़ने की बात हो या फिर शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण पर एनओसी की, इनका समाधान नहीं किया जा रहा है। डीएम से गुलदारों को पकड़वाने की व्यवस्था कराने, गुलदार द्वारा मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ तथा घायलों को पांच-पांच लाख का मुआवजा दिलाने, शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कराने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, प्रदेश संयोजक एमपी सिंह, हुकुम सिंह, पद्म सिंह, संजीव राठी, मोंटी चेयरमैन, सुभाष काकरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed