फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeks compensation for crops destroyed by Ramganga water

रामगंगा के पानी से बर्बाद फसलों का मुआवजा मांगा

Thu, 03 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seeks compensation for crops destroyed by Ramganga water
अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गॉवड़ी में फसलों के मुआवजे की मांग करते किसान। - फोटो : BIJNOR
रामगंगा के पानी से बर्बाद फसलों का मुआवजा मांगा
विज्ञापन

अफजलगढ़। बुधवार को गांव आलमपुर गांवड़ी के किसानों ने पिछले करीब 20 दिन से रामगंगा नदी में चल रहे पानी से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मांगने के लिए प्रदर्शन किया। रामगंगा नदी में पानी को कम कराने की मांग की है।

किसान रामकुंवर सिंह, महिपाल सिंह, हिरदेश कुमार, तिर्मल सिंह, रघुनाथ, हरपाल, चंद्रपाल सिंह, गंगादेई, मिथलेश, गीता, शोभा, यशोदा देवी सहित दर्जनों किसान मोहल्ले में एकत्र हुए और प्रशासन से रामगंगा नदी के पानी से डूबी फसलों के एवज में प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। किसानों का कहना है कि उनकी अधिकांश खेती की जमीन रामगंगा नदी के किनारे है। बताया कि करीब 20 से 25 एकड़ की खेतों की जमीनों में पानी भरा पड़ा है। किसानों ने बताया कि करीब 20 दिन से रामगंगा नदी में सात से आठ फीट पानी चल रहा है। जिससे उनकी खेतों में खड़ी गन्ने व धान की फसल बर्बाद होने लगी है। खेतों में कई फीट पानी चलने से गन्ने की फसल गलने लगी है। यदि पानी ऐसे ही चलता रहा तो बची हुई फसलें भी बर्बाद हो जाएंगी। रामगंगा नदी में लगातार पानी चलने से पशुओं के चारे की समस्या पैदा होने लगी है। रास्तों तक में पानी भरा होने के कारण किसान खेतों तक नही जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed